अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”
हत्याभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी, दो महिलाएं भी शामिल
वाद-विवाद में महिलाओं को लोग आगे कर देते हैं जनपद अम्बेडकरनगर की शिक्षित-अशिक्षित अमूमन ये मानकर चलते हैं कि महिलाओं को कुछ नहीं होगा वे तुरंत वाद-विवाद से लेकर मारपीट तक के मामलों में अपनी घर की इज्ज़त बहन-बेटियों को पुरुष वर्ग आगे कर देता है। लिहाजा मगनपुर महिमापुर गांव की तरह उनकी इज्जत जिला कारागार में चक्कियां पिस रही होती हैं। इसलिए कानून की निगाहें सब पर बराबर होती हैं। यहां तक कि उसके तराजू में पंसहां भी नहीं होता। हत्याभियुक्तों में दो महिलाएं पुष्पा देवी पत्नी संतलाल कन्नौजिया व अंजली पुत्री संतलाल कन्नौजिया भी जेल गयीं। एक बेटी दूसरी मां और तीसरा पिता संतलाल कन्नौजिया भी जेल चला गया। जहाँगीरगंज पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र में हुई हत्या की घटना का 24 घण्टें के अन्दर सफल अनावरण करते हूए हत्या में शामिल अभियुक्तगणों को मय आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार किया। उक्त गिरफ्तारी दिनांक 12.08.2025 को थाना जहांगीरगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-215/25 धारा 103(1) बीएनएस बढ़ोत्तरी धारा 3(5) बीएनएस से सम्बन्धित है। पूरा प्रकरण यह है कि दिनांक-11.08.2025 को वादिनी मुकदमा सुशीला देवी पत्नी रवीन्द्र कन्नौजिया निवासी चहोडा शाहपुर थाना आलापुर अम्बेडकरनगर द्वारा लिखित तहरीर देकर विपक्षीगणों के विरुद्ध अपने पुत्र आनन्द कन्नौजिया उम्र 27 वर्ष का लाठी डंडा से पीटकर हत्या कर देने के सम्बन्ध मे दाखिल किया गया जिसके क्रम मे मु0अ0सं0-215/25 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। जिसके संबंध में जहांगीर गंज पुलिस ने २४ घंटे के भीतर सराहनीय कार्य करते हुए हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उक्त अभियुक्तों में सन्तलाल के निशानदेही व कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक डण्डा व अभियुक्ता अंजली के कब्जे स मोबाइल फोन बरामद हुआ। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह थाना जहाँगीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर ,उ0नि0 थीरेन्द्र कुमार आजाद थाना जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर, का0 शक्ति सिंह यादव , का0 महेन्द्र कुमार, का0 साकेत यादव , म0का0 पूनम यादव, म0का0 कामिनी वर्मा शामिल रहे।






