National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 24, 2026 12:55 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 24, 2026 12:55 pm

सेलाकुई स्थित बाजार में अवैध गैस रिफिलिंग पर छापेमारी की कार्रवाई की गई।

 

देहरादून दिनांक 26 जून 2025, जिला पूर्ति अधिकारी के के अग्रवाल ने अवगत कराया कि अवैध गैस रिफिलिंग की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सेलाकुई स्थित बाजार में अवैध गैस रिफिलिंग पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली के नेतृत्व में टीम द्वारा छापेमारी की गईं। इस दौरान संतोष पाल जो कि पाल गैस एजेंसी के नाम से अवैध गैस रिफिलिंग का कार्य करते पाए गए तथा दीपक पाल की दुकान पर सिलेंडर एवं अवैध रिफलिंग किट भी बरामद किए गए। छापेमारी में 14.2 किलो के 15 सिलेंडर 19 किलो का 1 सिलेंडर एवं 4.2 किलो के 11 सिलेंडर सहित कुल 27 सिलेंडर, रिफिलिंग किट व इलेक्ट्रिक तराजू बरामद किए गए। दोनों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की सुसंगत धारा अंतर्गत तहरीर दी गई। छापेमारी टीम में पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली, राहुल बहुगुणा रजत नेगी, विजय नैथानी,संदीप बलूनी, होशियार सिंह,जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *