National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 25, 2026 1:58 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 25, 2026 1:58 pm

सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर में छात्र परिषद के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने संभाला पदभार

सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर में छात्र परिषद के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने संभाला पदभार

 

आज दिनांक 17 मई को सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर में पदारोहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री शंकर सिंह जी (सहसपुर एस एच ओ) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के साथ विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा, स्कूल सेक्रेटरी श्री रवि कांत सपरा, विद्यालय प्रबंधक महोदया श्रीमती रशिता सपरा, विद्यालय प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात स्कूल मैनेजमेंट कमेटी द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत स्मारक चिन्ह, फूलों का गुलदस्ता तथा पेंटिंग प्रदान कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा स्वागत गीत तथा नृत्य द्वारा मुख्य अतिथि तथा उपस्थित अभिभावकों का स्वागत किया गया।

पदारोहण समारोह में विद्यालय हेड बॉय के रूप में हर्ष तेगवाल, विद्यालय हेड गर्ल के रूप में रिद्धिमा परमार, वाइस हेड बॉय देवांश भट्ट, वाइस हेड गर्ल श्रुति, जूनियर हेड ब्वॉय वंश तोमर, जूनियर वाइस हेड बॉय जयंत सिंह, जूनियर हेड गर्ल अंशिका सेमवाल, जूनियर वाइस हेड गर्ल मानवी नेगी, खेल कप्तान बालक वर्ग के रूप में प्रियांशु, खेल कप्तान बालिका वर्ग के रूप में आस्था मिश्रा, खेल उपकप्तान बालक वर्ग के रूप में अगेन्द्र, खेल उपकप्तान बालिका वर्ग के रूप में नैना, इसके अतिरिक्त चारों सदनों के कप्तान के रूप में प्रीति धीमान,निहारिका रावत, प्रियांशी गुप्ता, लक्षिका और सदनों के उपकप्तान के रूप में जीशान इकबाल, विशाल कुमार , प्रत्यूष, रोहिल्ला तथा सचिन आर्य को कार्यभार सौंपा गया।

साथ ही विद्यालय में प्रोफिशिएंसी क्लब का भी निर्धारण किया गया जिसमें

प्रेसिडेंट नंदिनी शेरावत,

वाइस प्रेसिडेंट अनन्या सिंह,

डिसिप्लिन इंचार्ज बालक वर्ग वैभव मैठानी तथा बालिका वर्ग में प्रतिभा मलिक के साथ सदस्य आर्यन चौहान, सचिन कोहली, अनुष्का अग्रवाल, फरजाना, वंशिका वच्छानी, वंशिका तोमर, माधव शर्मा, वंश चौहान,अभिनव चौहान, रियांशी कौशल

मीडिया कोऑर्डिनेटर उन्नति सैनी के साथ सदस्य अनुष्का पुंडीर तथा अमृत

कल्चरल क्लब सेक्रेटरी खुशी गोगिया के साथ एंजेल शर्मा, नेत्रिका,पूर्वा, दीपिशा, आदित्री, सौम्या मित्तल, आयुषी डोगरा, हरमन , अरुण

स्टेम प्रमोटर अभिनव गुप्ता तथा उनके सदस्य तेजस कौशल, भूमि सैनी, वैभव शर्मा, आदित्य सैनी, अक्षिता परमार, मानस गोयल ,अथर्व धीमान ,आर्यांशी अधिकारी

लैंग्वेज प्रमोटर ज्योति तथा उनके सदस्य सृष्टि प्रजापति, नव्या गुप्ता , रुद्र प्रताप सिंह

इको क्लब प्रमोटर अभय वर्मा के साथ सदस्य परिणीता, नव्या, अंतरा, नीतिका तथा अदिति सैनी को भी पदभार सौंपा गया।

एनसीसी कैडेट्स द्वारा भी पदभार ग्रहण किए गए जिसमें जूनियर अंडर ऑफिसर अंशिका गुलेरिया,अंडर ऑफिसर राशि वशिष्ठ तथा संवर्धन को कार्यभार सौंपा गया।

मुख्य अतिथि श्री शंकर सिंह ने अपने प्रेरणादायक भाषण में विद्यालय के नेतृत्व विकास के प्रयासों की सराहना की और छात्रों को साहस, करुणा और स्पष्टता के साथ नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया।

श्री रविकांत सपरा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी आगंतुकों, अतिथियों, अभिभावकों एवं छात्रों को समारोह में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान, बीटिंग रिट्रीट और सामूहिक फोटो के साथ हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा, विद्यालय सेक्रेटरी श्री रवि कांत सपरा, विद्यालय प्रबंधक महोदया श्रीमती रशिता सपरा, प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल तथा उप प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी सहित समस्त शिक्षक गणों, पदभार ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं ।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में शारीरिक प्रशिक्षक अध्यापक विकास पंवार, निशा चौहान, अपर्णा शर्मा, उमा पुंडीर, आशा गुसाई , नेहा कोठारी, मानसी, शिवम गुप्ता, धनंजय,कमल छेत्री, मोनिका शर्मा, विनीता शर्मा, निशा फातिमा, वंदना रावत, सचिन पंवार ,सुशांत, संध्या तोमर, गीता बेलवाल, बीना शर्मा, मीनाक्षी सैनी, रश्मि चौधरी, मोहिद अहमद तथा अंकिता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *