सेपियंस स्कूल विकासनगर की सीनियर बैडमिंटन बालक वर्ग टीम ने सहोदय प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान तथा हरबर्टपुर ने हासिल किया तृतीय स्थान
एक बार फिर से विकास नगर तथा हरबर्टपुर की सीनियर बालक वर्ग ने सहोदय अंतर विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इंडियन पब्लिक स्कूल राजा वाला में आयोजित सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में कुल 10 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सेपियंस स्कूल विकासनगर की टीम ने डबल्स में वंश चौधरी ,अक्षत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा सेपियंस स्कूल हर्बर्टपुर के छात्र अनंत ने सिंगल में तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
विद्यालय के छात्रों के इस शानदार प्रदर्शन पर अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा, प्रबंधक श्री रविकांत सपरा एवं रशिता सपरा ने टीम की सराहना की और शारीरिक प्रशिक्षक सतीश चौहान ,बी एस राय, संजय चौहान, सूरज चौहान , निशा चौहान , विकास पंवार को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
टीम को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में सतीश चौहान ,निशा चौहान का विशेष योगदान रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा , हरबर्टपुर प्रधानाचार्या श्रीमती गीता एवं निदेशिका सुश्री रश्मि गोयल ने भी छात्रों को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई दी तथा आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।






