National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 3:20 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 3:20 am

सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर में वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन

सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर में वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन

द सेपियंस स्कूल, हरबर्टपुर में दिनांक 18 और 19 दिसंबर को दो दिवसीय एथलेटिक मीट का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन के अंतर्गत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं,सहित अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक नितेश यादव एवं कृष शर्मा द्वारा किया गया
कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा, रसिता सपरा,निर्देशिका सुश्री रश्मि गोयल एवं प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी द्वारा मशाल प्रज्वलन एवं आकाश में गुब्बारे उड़ाकर किया गया। इसके पश्चात खिलाड़ियों ने खेल भावना एवं अनुशासन की शपथ लेकर प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इसके पश्चात सभी प्रतिभागियों ने शपथ ग्रहण कर खेल भावना एवं अनुशासन का पालन करने का संकल्प लिया। दो दिवसीय चले इस आयोजन में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, खेल कौशल एवं आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय की वार्षिक खेल प्रतियोगिता में छात्र और छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया जिसमें उन्होंने 100,200,400,800,1600, मीटर रेस, बेलून रेस, बुक बैलेंस रेस, हर्डल रेस, स्पून रेस, सेक रेस, लंबी कूद, भाला फेक, खो खो, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, फुटबॉल खेल आदि प्रतियोगिता में शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अन्य मनोरंजक खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक तथा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा तथा विद्यालय प्रबंधक रविकांत सपरा एवं रसिता सपरा, प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी, निर्देशिका सुश्री रश्मि गोयल ने विद्यार्थियों को खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए तथा विजेता विद्यार्थियों को उनके बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं प्रदान की।
इस अवसर पर विभु गोयल, विद्या जोशी, अदिति आले, आशा गोसाई, बीना शर्मा, अंजू शर्मा,शिवम गुप्ता, सचिन पवार, अशीष पवार, वंदना,नगमा, गीता बेलवाल अंजलि कोठारी, विकास पवार, ऋषभ, संध्या, निशा चौहान, निशा फातिमा,आशीष कर्णवाल आदि अध्यापक उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *