सेपियंस विद्यालय विकास नगर में अभिभावकों के लिए आयोजित ओरिएंटेशन तथा काउंसलिंग सेशन
आज सेपियंस विद्यालय विकासनगर में अध्यापकों एवं अभिभावकों के मध्य बेहतर समन्वय के लिए कक्षा तृतीय और चतुर्थ के लिए एक ‘उन्मुखीकरण दिवस’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य कक्षा तृतीय और चतुर्थ में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम पर चर्चा करना और अभिभावकों को उनके सहयोग के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था। इतना ही नहीं, विद्यार्थियों के अभिभावकों को नैतिक मूल्यों, पौष्टिक तथा संतुलित भोजन, स्कूल यूनिफॉर्म, कक्षा में प्रयोग की जाने वाली पुस्तकों तथा उत्तर पुस्तिकाओं के संबंध में जानकारी, विद्यालय द्वारा बनाया गया व्हाट्सएप ग्रुप तथा स्कूल ऐप के विषय में जानकारी तथा विशेषकर पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी विद्यार्थियों का प्रतिभाग करना उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए कितना आवश्यक है, इन सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
साथ ही आज कक्षा दसवीं तथा बारहवीं के अभिभावकों के लिए एक काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य अभिभावकों को बोर्ड परीक्षा में आने वाली चुनौतियां के समाधान संबंधी विशेष महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले नुकसान तथा विद्यार्थियों के आत्म सम्मान को ठेस न पहुंचाने संबंधी पेरेंटिंग टिप्स प्रदान किए गए।
आज के सभी सत्रों में अभिभावकों का ध्यान स्मार्ट बोर्ड प्रस्तुतीकरण के माध्यम से किया गया।
इस अवसर पर सेपियंस विद्यालय विकासनगर के प्राचार्य श्री नवीन तनेजा विद्यालय ने अभिभावकों का कार्यक्रम में अपना कीमती समय देकर उपस्थित होने पर आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर अश्विनी कुमार, नंदी बिष्ट, मानसी पाल अंजु लता, सुमालती उनियाल, आकाश ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।






