National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 25, 2026 9:36 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 25, 2026 9:36 am

सेपियंस विद्यालय में संविधान के जनक डा० भीम राव अम्बेडकर की जयंती का आयोजन

सेपियंस विद्यालय में संविधान के जनक डा० भीम राव अम्बेडकर की जयंती का आयोजन

नए भारत के निर्माण में डॉ. बी. आर. अंबेडकर के योगदान को याद करने के लिए, सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर तथा विकास नगर में में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया तथा विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

सर्वप्रथम विद्यालय प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा तथा हरबर्टपुर विद्यालय प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल और वहां उपस्थित अध्यापकों द्वारा भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात प्रार्थना सभा में देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। कविता, विषय, प्रश्नोत्तरी अम्बेडकर जी पर ही आधारित था । साथ ही निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता , कविता पाठ तथा रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। छात्रों ने लेख, कविताएँ लिखीं और समाज को उनके द्वारा प्रतिपादित संदेश का भी प्रतिनिधित्व किया।

प्रार्थना सभा के अंत में प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा तथा सुश्री रश्मि गोयल ने भीम राव अम्बेडकर जी के आदर्शों का वर्णन करते हुए उनके जीवन के महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की।

विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उनकी जयंती के अवसर पर देशवासियों को बधाई देते है और एक ऐसे विकसित राष्ट्र की कामना करते है जिस पर हम सभी को गर्व है।

इस अवसर पर नंदी बिष्ट, अश्विनी कुमार, सुमालती उनियाल, बेबी राठौर , मानसी पाल तथा समस्त अध्यापकगण आदि उपस्थित रहें।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *