National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 6:41 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 6:41 am

सेपियंस विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस

सेपियंस विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस

 

आज दिनांक 26 नवंबर को सेपियंस विद्यालय विकास नगर में राष्ट्रीय संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया । इसके लिए विद्यालय प्रांगण में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें अतिथि के रूप में जीवन गढ़ की प्रधान श्रीमती रेखा शर्मा, श्री राकेश शर्मा उपस्थित रहे। पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया गया ।

आज की प्रार्थना सभा का आयोजन सामाजिक विज्ञान विभाग के नेतृत्व में किया गया जिसमें प्रार्थना ,गीत, आज का विचार, मनोरंजक तथ्य, कविता ,गीत तथा संविधान दिवस संबंधी प्रेरक विचार प्रस्तुत किये गये।

सर्वप्रथम सामूहिक वंदे मातरम् गीत गाया गया ।

शौर्य तोमर ने प्रार्थना का संचालन किया, विदिशा ने संविधान पर अपना भाषण दिया।

कुणालजोशी ,वृंदा ,तन्वी,सत्यम,भानू,वैष्णवी ने विभिन्न राष्ट्र नेताओं का किरदार निभाया ।

विद्यालय प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा ने विद्यार्थियों को संविधान का महत्त्व समझाया तथा विद्यार्थियों को दृढ निश्चयात्मक दृष्टिकोण एवं लक्ष्य के प्रति लगन के गुणों को आत्मसात करने का मार्ग दर्शन किया ।

साथ ही इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इन्दिरा रानी ,प्रबंधक महोदय श्री रवि कांत सपरा, श्रीमती रशिता सपरा, प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा सहित समस्त अध्यापकों ने विद्यार्थियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी।

प्रार्थना सभा का वातावरण प्रेरणादायी और उत्साहपूर्ण रहा। अंत में सभी अध्यापक अध्यापिकाओं सहित राष्ट्रगान गाया गया ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *