सेपियंस विद्यालय की छात्राओं ने हासिल की राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धि
सेपियंस स्कूल हर्बर्टपुर की कक्षा बारहवीं की छात्रा अनामिका राणा ने पेनकैक सिलाट राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय को विशेष गौरव प्रदान किया। यह प्रतियोगिता भारतीय पेनकैक सिलाट फेडरेशन द्वारा कोप्पल, कर्नाटक परिषद में आयोजित की गई थी।
इसी प्रतियोगिता में सेपियंस स्कूल विकासनगर की कक्षा नवमीं की छात्रा प्रिशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन किया।
सेपियंस विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अपने विद्यालय तथा उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन किया है।
इस सफलता का श्रेय प्रशिक्षक श्री बी.एस. राय, श्री संजय चौहान, श्री सतीश चौहान, श्री सूरज चौहान तथा कराटे कोच श्री शिवम को भी जाता है, जिनके कुशल मार्गदर्शन से छात्राओं ने यह सफलता अर्जित की।
इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा, सेक्रेटरी श्री रविकांत सपरा, विद्यालय प्रबंधिका श्रीमती रशिता सपरा,निदेशिका सुश्री रश्मि गोयल, प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा तथा हरबर्टपुर प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी ने दोनों छात्राओं की इस असाधारण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






