National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 11:39 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 11:39 am

सांसद प्रिया सरोज संसद में करेंगी भक्त सुबेदार यादव के समाजिक कार्यों की चर्चा 

वाराणसी ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

सांसद प्रिया सरोज संसद में करेंगी भक्त सुबेदार यादव के समाजिक कार्यों की चर्चा 

 

यथार्थ गीता के साथ स्वामी श्री अड़गड़ानंद महराज जी के परम भक्त सुबेदार यादव जाएंगे संसद भवन नई दिल्ली

 

सांसद प्रिया सरोज सुबेदार यादव के सामाजिक कार्यो का चर्चा संसद भवन में संसद सत्र के दौरान करेंगी

 

1 दिसम्बर से लेकर 20 दिसम्बर तक शीतकालीन संसद सत्र चलने की सम्भावना हैं — सूत्र

वाराणसी – प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जिले के एक युवा की कहानी जिसका चर्चा पूरे उत्तर प्रदेश में हो रहा हैं।

जब दिल में हो देशभक्ति और लोगों का सेवा करने का जूनून तो वो किसी का मोहताज नहीं होता । कुछ ऐसा ही सपना था सुबेदार यादव का आर्मी में जाकर देश सेवा करने का । लेकिन आर्मी में जाने का सपना साकार न हो सका तो सुबेदार यादव ने हार नहीं मानी अपनी देशभक्ति समाज सेवा करके साकार कर रहे हैं। सुबेदार यादव ने कहा कि मैं पावन धर्म शास्त्र यथार्थ गीता पढ़कर आध्यात्मिक जगत से जुड़कर अपने आप को और मजबूत कर लिया हूं और अपने आध्यात्मिक गुरु स्वामी श्री अड़गड़ानंद महराज जी का आशीर्वाद लेकर कई ऐतिहासिक सामाजिक कार्य किए जिसकी चर्चा पूरे उत्तर प्रदेश में हो रहा हैं। सुबेदार यादव ग्राम सभा- अदमापुर महनाग, थाना – मिर्जा मुराद,जिला- वाराणसी, के मूल निवासी हैं। सुबेदार यादव हंडिया प्रयागराज से एनसीसी का ट्रेनिंग और पालिटेक्निक का कोर्स पूरा किए हैं। सुबेदार यादव का सपना था आर्मी जाकर देश सेवा करने के लिए लेकिन आर्मी में नहीं जा सके। इनके अन्दर देश सेवा और लोगों का सेवा करने का जूनून था। उसको कुछ इस तरह से कर रहे हैं। सुबेदार यादव अपना खेत गिरवी रखकर पहलवान खिलाड़ीयों के लिए अपने गाँव महनाग में एक भब्य अखाड़ा बनवा दिए। जिससे पहलवान खिलाड़ीयों को कोई दिक्कत न हो अब उस अखाड़े पर क्षेत्र के तमाम युवा पहलवान खिलाड़ी दाव पेच सीखने के लिए आते हैं। सुबेदार यादव यहीं पर नहीं रुके एनसीसी ट्रेनिंग के दौरान गाजीपुर में शहीद वीर अब्दुल हमीद के प्रतिमा के उपर अपने पैसा से और आसपास के लोगों के मदद से पक्का छत का निर्माण करा दिए। कोरोना काल के दौरान जब लोग मुसिबत में थे तब सुबेदार यादव ने वाराणसी में सरकारी डाक्टर के साथ में 3 महीने नि: स्वार्थ लोगों का सेवा मदद किए। फिर उसके बाद बीएचयू ट्रामा सेंटर में तिमारदारो से बचने के लिए टीन शेड का लगवा दिए । अन्तर्राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी स्व भगवान दास पटेल एवं अमर शहीद आईएएस दसरथ पाल के नाम ग्रामीण लिंक रोड पर गेट बनवाना। और जब महाकुम्भ प्रयागराज में लगा तो सुबेदार यादव अपने पैसे से एक बस करके अपने गाँव के बुजुर्गों को कुम्भ स्नान करना और बेजूबां जानवरों को ठंड से बचाव व चारा उपलब्ध कराने के लिए अभियान चलाना। बाढ़ में लोगों का मदद सेवा करना। ऐसे छोटे बढे कई सामाजिक कार्य किये सुबेदार यादव जिसका चर्चा पूरे उत्तर प्रदेश में हैं। समाज सेवी सुबेदार यादव यथार्थ गीता को पढ़कर काफी प्रभावित हुए। अपना आध्यात्मिक गुरु स्वामी श्री अड़गड़ानंद महराज जी को मानते हैं। जौनपुर की सांसद प्रिया सरोज सुबेदार यादव को आश्वासन दी हैं । जब संसद सत्र चलेगा तो आपके सामाजिक कार्यो का चर्चा संसद भवन में करुंगी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *