National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

October 13, 2026 3:44 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

October 13, 2026 3:44 am

सहोदय अंतरविद्यालयी विज्ञान परियोजना प्रतियोगिता में सेपियंस स्कूल का शानदार प्रदर्शन  

सहोदय अंतरविद्यालयी विज्ञान परियोजना प्रतियोगिता में सेपियंस स्कूल का शानदार प्रदर्शन

 

सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स, पछवादून के तत्वावधान मे इंडियन पब्लिक स्कूल (IPS), विकासनगर में आयोजित अंतरविद्यालयी विज्ञान परियोजना प्रतियोगिता में द सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर एवं विकासनगर शाखाओं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में हरबर्टपुर ने प्रथम तथा विकासनगर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

हरबर्टपुर विद्यालय की ओर से कक्षा 10 के छात्र संवर्धन एवं कक्षा 12 की छात्रा देवुष्का ने सीनियर साइंस स्पेक्टेक्युलर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक समझ, रचनात्मक सोच, विषय के प्रति गहन रुचि, समर्पण एवं प्रभावशाली टीमवर्क का शानदार परिचय दिया।

वहीं, विकासनगर विद्यालय की ओर से अरहम एवं देवांश राणा ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ा।

हरबर्टपुर विद्यालय की सफलता में विज्ञान विभागाध्यक्ष श्री सचिन पंवार का विशेष योगदान रहा। विकास नगर विद्यालय से बीना डोगरा एवं अश्वनी कुमार उनके कुशल मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं निरंतर सहयोग ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

विद्यालय की निर्देशिका सुश्री रश्मि गोयल एवं हरबर्टपुर प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी, विकास नगर प्रधानाचार्य नवीन तनेजा जी ने सभी विद्यार्थियों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विज्ञान विभाग के सभी सदस्यों के परिश्रम, लगन एवं समर्पण की भी सराहना की।

इस उपलब्धि से संपूर्ण सेपियंस परिवार में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। यह सफलता विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, तार्किक चिंतन एवं अनुसंधान की भावना विकसित करने के लिए विद्यालय द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों का प्रमाण है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *