National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 8:04 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 8:04 pm

सहयोग फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर 

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

सहयोग फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर 

 

पुलिस के जवान भी किये रक्तदान 

 

बालदिवस के शुभ दिन पर “रक्तदान महादान” के नक्शे-कदम पर चलते हुए सहयोग फाउंडेशन जलालपुर के तत्वावधान में रफीगंज में वृहद रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। 14 नवंबर के आयोजित इस वृहद रक्तदान शिविर में लगभग 27 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया और 20 लोगों ने रक्तदान किया । शिविर में क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह व जलालपुर कोतवाल संतोष सिंह क्रमशः बतौर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर रक्तदान कर रहे रक्त दानवीरों का हौसला अफजाई किये। इस विशेष शिविर में रक्तदान वीरों में अध्यक्ष आशुतोष सिंह, गरीब मरीजों के प्राण रक्षक डाक्टर राधेश्याम यादव, संतोष सिंह, देवेश पांडे, अविरल सिंह, ऋषभ सिंह, रिंकू सिंह , अमित, वीरेंद्र, हरीश आनंद, विवेक, अवधेश, राम अवतार, किशोर, शहर आलम, सौरभ, प्रिंस मनीष, अली हसन, गोविंद, आकाश, धीरेंद्र, शरद, जानशिफा सम्मिलित रहे। ज्ञातव्य हो कि आज बालदिवस है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शिक्षा, सुरक्षा, विकास व अधिकारों की रक्षा करना है। इसी दिन उक्त शिविर के आयोजन से समाज को यह संदेश दिया गया है कि बच्चों को व उनके मां-बाप की सुरक्षा संरक्षा व सेवा तभी होगा जब हम निष्पक्ष होकर सेवा भाव से रक्तदान करके समाज में जरुरतमंदों के काम आयें ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *