अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”
सराहनीय कार्य: मनगढ़ंत कहानी व झूठे मुकदमें में हुई जेल, जालसाजों के लिए फीलबैड
अम्बेडकरनगर की पुलिस सराहनीय क़दम उठाते हुए मनगढ़ंत कहानी गढ़ कर झूठा मुकदमा कराने वाले ऐसे जालसाज लोगों के खिलाफ कार्रवाई करके पूरे जिले में एक फीलगुड की बयार चलायी है। बहुत से जालसाज लोग ऐसे फर्जी मुकदमें कराने के आदी हो चुके थे। क्रास के नाम पर, अपने विपक्षियों को घुटने टेकाने के नाम पर, जमीन कब्जाने के नाम पर तमाम ऐसे फर्जी मुकदमें हो रहे थे। लेकिन आज अम्बेडकर नगर पुलिस की ऐसी कार्रवाई से अब जालसाज ढंग के लोगों को अच्छा सबक मिलेगा। बस इसी तरह महिला छेड़-छाड़ और एससीएसटी के फर्ज़ी मुकदमें में भी शख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। पूरा प्रकरण यह है कि वादी मुकदमा इंद्रजीत तीन लाख रूपया ब्याज पर ऋण लिया था। ब्याज का पैसा न चुकाना पड़े इसके लिए उसने अपनी टीचर पत्नी को छोड़कर वापसी के समय 112 नंबर पर डायल कर पुलिस वालों से यह बताया कि दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात चार लोगों ने उसे झगड़े में उलझाकर उसके पाकेट में रखे 26000 हजार रुपए चोरी कर ले गए और देख लेने की धमकी भी दे कर भग गये। उक्त प्रकरण के संबंध में इंद्रजीत ने स्थानीय थाना राजे सुल्तानपुर में मिथ्या लूट की घटना के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 76/2025, धारा 303(2), 351(3) , बीएनएस मुकदमा भी दर्ज करा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव ने बताये कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए कई टीमें लगा दी गयी। सीसीटीवी फुटेज भी निकाला गया पता चला कि पूरा प्रकरण फर्जी है । वादी मुकदमा इंद्रजीत ने स्वीकार भी किया कि मुझे ब्याज का पैसा न देना पड़े और चार छः महीने की फुर्सत मिल जाए इसी लिए मैंने सारी कहानी गढ़ी थी। पूरे प्रकरण को थानाध्यक्ष विजय तिवारी ने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में वर्कआउट किया और वादी मुकदमा इंद्रजीत पुत्र राम अचल निवासी ग्राम जहांगीर गंज जनपद अम्बेडकर नगर पर झूठी मनगढ़ंत घटना दिखाने व लोक सेवक की शक्तियों का गलत प्रयोग करने का आशय पाये जाने पर व मुकदमा वादी के ही कब्जे से घटना से संबंधित एक पर्श व 1120 रुपये प्राप्त होने पर व इस संबंध में वादी के कबूलनामा के आधार पर अभियुक्त/ मुकदमा वादी को अभियोग उपरोक्त में जुर्म धारा 303(2), 229(1) , 317(2) 217 (क) मुकदमा दर्ज कर, उसे जेल भेज दिया।






