National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 25, 2026 12:20 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 25, 2026 12:20 pm

सरकार चले गांव की ओर पर बोले कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर 

वरिष्ठ पत्रकार एवं चिंतक बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

सरकार चले गांव की ओर पर बोले कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर

अपने घर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करने के बाद अब जनपद आजमगढ़ में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर चौपाल के माध्यम से योगी- मोदी के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। गांव – गांव में चौपाल के माध्यम से कार्यकताओं और वोटरों में जान फूंक रहे हैं। आज हनुमान जयंती के अवसर पर उन्होंने कहा कि आज योगी जी और मोदी जी देश के लिए हनुमान बने हुए हैं । तमाम कल्याण कारी योजनाएं चला कर जनता की सेवा कर रहे हैं और जनता की आवाज बने हुए हैं । उन्होंने बताया कि जैसे लक्षम्ण के लिए हनुमान जी संजीवनी लेकर आये और लक्ष्मण जी का जान बचाए ठीक उसी प्रकार आज केंद्र और राज्य की सरकार देश और प्रदेश की जनता के लिए हनुमान बनी हुई है। गांव में चौपाल के माध्यम से लोगों को वे बता रहे थे कि सरकार जनता की सेवक के रूप में कार्य कर रही है। मोस्ट बैकवर्ड के आरक्षण मामले पर उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार इस पर गंभीर है और काम कर रही है जल्द से जल्द मोस्ट बैकवर्ड की भागीदारी बढ़ेगी और आरक्षण मिलेगा। मंत्री ओमप्रकाश राजभर के इस अभियान को सफल बनाने में वकील चौरसिया प्रदेश सचिव, राजकुमार गुप्ता राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजमती निषाद अर्चना विश्वकर्मा प्रदेश प्रमुख महासचिव, जिला अध्यक्ष मोहन राजभर, रमाशंकर राजभर जिला उपाध्यक्ष , राधिका बिंद प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, राधिका पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा आदि लोग शामिल रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *