National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

October 18, 2026 3:48 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

October 18, 2026 3:48 am

संक्रांति पर यमुना धाम में गूंजी ढोल-दमाऊं की बधाई

संक्रांति पर यमुना धाम में गूंजी ढोल-दमाऊं की बधाई

 

हरिपुर। 17 अक्टूबर) जौनसार-बावर के प्रवेश द्वार हरिपुर स्थित यमुना कृष्ण धाम परिसर में संक्रांति के पावन अवसर पर मां यमुना की प्रतिमा के समक्ष पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढोल, दमाऊं और रणसिंघा के साथ विधिवत बधाई बजाई गई। इस नई आध्यात्मिक परंपरा का शुभारंभ नवरात्रि की विशेष संक्रांति पर किया गया, जो अब प्रत्येक माह की संक्रांति को नियमित रूप से जारी रहेगी।

स्थानीय परंपरागत वादकों दीवान दास, मुन्ना दास और महेंद्र वर्मा ने मां यमुना के समक्ष मधुर बधाई वादन किया। ढोल-दमाऊं की मंगल ध्वनि से पूरा यमुना धाम परिसर भक्तिमय हो गया। लोक पंचायत के सदस्य श्रीचंद शर्मा का कहना है कि जौनसार-बावर की देव संस्कृति में ढोल-दमाऊं और रणसिंघा को केवल वाद्य नहीं, बल्कि देवताओं के आह्वान का माध्यम माना जाता है। मान्यता है कि इनकी दिव्य ध्वनि से देवता जागृत होते हैं, नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और वातावरण पवित्र हो जाता है। हर शुभ कार्य और पूजा की शुरुआत इन्हीं की बधाई से होती है। यह जौनसार बावर की आस्था और परंपरा की आत्मा हैं।

इस अवसर पर पंडित शिवानंद उनियाल ने सनातनी परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि द्वादश सौर मासों में कार्तिक मास को सबसे उत्तम और पवित्र माना गया है। इस मास में चतुर्मास के बाद भगवान श्री हरि, भगवान श्री कृष्ण दामोदर, भगवान नारायण, भगवान विष्णु योग निद्रा का त्याग कर देवउठनी हरि प्रबोधिनी एकादशी को जागृत होते हैं। यह मास माता लक्ष्मी को भी अत्यंत प्रिय है।

उन्होंने बताया कि इस मास में गंगा स्नान, मां यमुना स्नान, तीर्थ स्नान और पवित्र नदियों के जल से स्नान करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। इस मास में अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष चारों पुरुषार्थ प्राप्त किए जा सकते हैं। करवा चौथ, अहोई अष्टमी, दीपावली, अन्नकूट-गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पर्व और कार्तिक पूर्णिमा जैसे पवित्र त्यौहार इसी माह में आते हैं।

लोक पंचायत यमुना तीर्थ समिति के अध्यक्ष गंभीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रत्येक संक्रांति पर बधाई वादन से धार्मिक वातावरण बनेगा ताकि बाहर से आने वाले लोग जौनसार-बावर के रीति-रिवाजों से परिचित हो सकें। लोक पंचायत के सदस्य सतपाल सिंह चौहान ने कहा कि संक्रांति पर महासू देवता, चालदा महाराज सहित ग्राम देवताओं के मंदिर में बधाई की परंपरा है, अब वही परंपरा मां यमुना धाम में भी निभाई जाएगी। इस अवसर पर प्रीतम सिंह चौहान, मातवर सिंह पवार, सुनील वर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *