श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक ने किया औचक निरीक्षण
उत्तराखंड विकास नगर
आज दिनांक 29 मार्च 2025 को वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रो गौरव वार्ष्णेय ने औचक निरीक्षण किया। 
महाविद्यालय में स्वयंसेवियों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा था।श्रीदेव सुमन यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम समन्वयक डॉ गौरव वार्ष्णेय ने छात्रों द्वारा किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों का अवलोकन किया और उनकी सराहना की। निरीक्षण के दौरान प्रो. गौरव वार्ष्णेय ने कहा, राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य स्वयंसेवियों को समाज के प्रति जागरूक करना है। ऐसे शिविर स्वयंसेवियों के व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। यह न केवल उन्हें सेवा की भावना सिखाते हैं, बल्कि छात्रों में नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ सीमा बेनीवाल ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज सेवा का असली अर्थ जरूरतमंदों की सहायता करना और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है।
निरीक्षण के दौरान प्रो गौरव ने एनएसएस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 राजकुमारी भंडारी चौहान एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ दिलीप कुमार भाटिया की सराहना करते हुए कहा कि इस शिविर के माध्यम से छात्रों को सामुदायिक सेवा एवं टीम वर्क की सीख मिलेगी।






