साहिया 3 जून
संवादाता एस एस बिष्ट
मन्नतें पूरी होने पर पजिया गांव में एक ही परिवार मे पांच देवताओं की पालकियां एक साथ विराजमान हुई। इस दृश्य को देखने हजारों की संख्या में श्रद्धालु पंजिया गांव पहुंचे और देव दर्शन कर सुख शांति की कामना की। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद व भंडारा भी ग्रहण किया।
पंजिया गांव निवासी संतराम भट्ट व माया राम भट्ट के यहां आज शिलगूर, बिजट, चूढेशवर महाराज के साथ ही भगवान परशुराम देवता व माता रेणुका जी की पालकियों सहित पांच देवताओं की पालकियां एक रात प्रवास पर आई। इससे पूर्व भगवान परशुराम देवता व माता रेणुका जी की पालकियों का डिमोऊ गांव से चलते ही जगह जगह स्वागत किया गया। पंजिया गांव पहुंचते ही ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। शिलगूर, बिजट एवं चूढेशवर महाराज की पालकियों को भी मंदिर के गर्व गृह से निकालते ही पांचों पालकियों को एक स्थान पर लाकर लोगों से दर्शन कराए। पूजा अर्चना के पश्चात देव कारिंदों ने पांचों पालकियों को जिस घर में एक रात प्रवास करानी थी उस और चल पड़े। करीब 4 बजे पांचों पालकियों ने देव चिन्हों के साथ घर में प्रवेश किया। जहां पूरी रात प्रवास पर रहेंगी। खत बाना के लोगों ने देव पालकियों के स्वागत में जगह-जगह प्रवेश द्वार व सुरक्षा की कडी व्यवस्था बनाई गई थी। जिसके चलते हजारों महिलाएं, बच्चों व पुरुषों ने सही से देवताओं के दर्शन किए। पूरे गांव में भगवान परशुराम एवं माता रेणुका जी के साथ ही शिलगूर, बिजट, चूढेशवर महाराज के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा।पंजिया गांव निवासी संतराम भट्ट ने बताया कि 70 साल पहले उनके पिता दत्ताराम भट्ट ने घर की खुशहाली एवं संतान प्राप्ति के लिए खत विशाईल के डिमोऊ गांव में स्थित परशुराम मंदिर में जाकर प्रार्थना की थी। उन्होंने बताया कि मन्नतें पूरी होने पर आज भगवान परशुराम,माता रेणुका जी की पालकियों को अपने पुस्तैनी घर में आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि शिलगूर एवं बिजट देवताओं के साथ ही चूढेशवर महाराज गांव के कुल देवता होने के कारण स्वेच्छा से उन्हें भी अपने घर पर आमंत्रित किया गया। तीनों देवताओं ने आमंत्रण स्वीकार किया। जिसके चलते आज पांच देवताओं की पालकियां एक साथ अपने घर पर आने से परिवार में खुशी का माहोल बना हुआ है।
इस मौके पर देव पुजारी संतराम चौहान, रणवीर सिंह चौहान, सीताराम चौहान, अतर सिंह चौहान, टीकम सिंह चौहान, दीवान सिंह चौहान, मन्दिर समिति पजिया के अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान,डिमोऊ के प्रधान संजय चौहान,, चंदर सिंह चौहान,तुलसी सिंह चौहान, आनन्द सिंह चौहान, सुरेन्द्र सिंह चौहान, दयाराम चौहान केशर सिंह चौहान सहित पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं मोजूद थे।






