National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 9:39 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 9:39 pm

विकासनगर क्षेत्र मे अवैध खनन भंडारणों के खिलाप खनन कारोबारी उमेश गुप्ता ने एस डीएम विकास नगर को दिया ज्ञापन 

विकासनगर क्षेत्र मे अवैध खनन भंडारणों के खिलाप खनन कारोबारी उमेश गुप्ता ने एस डीएम विकास नगर को दिया ज्ञापन 

 

अवैध खनन भंडारणों के खिलाफ खनन कारोबारी उमेश गुप्ता बैठेगे भूख हडताल पर 

 

आपको बता दें की आज खनन भंडारण कारोबार से जुडे खनन भंडारण स्वामी उमेश गुप्ता ने जिला खनन विभाग पर आरोप लगाया कि उनके खनन भंडारण को जिला खनन विभाग द्वारा बार बार बंद किया रहा है जिससे उनको अनेक प्रकार से आर्थिक हानि का सामना करना पड रहा है, आज संबंधित विभाग के अधिकारियों से परेशान होकर खनन कारोबारी उमेश गुप्ता ने आज एसडीएम विकासनगर को इस मामले ज्ञापन सौंपा, इस मौके पर मीडिया को संबोधित होकर उमेश गुप्ता ने कहा कि जब सरकार ने विकासनगर क्षेत्र मे पिछले एक माह से विकास नगर क्षेत्र मे अधिकृत खनन स्टाक जिनकी संख्या 4 है, जिनको जिला खनन अधिकारी देहरादून द्वारा पूर्ण रूप से बंद किया हुआ है, जब्कि क्षेत्र मे अनेको स्थानों पर अवैध रूप से चल रहे खनन सामाग्री भंडारणों से परिवहन तथा बिक्री खुलेआम दिनदहाडे की जा रही है,जिससे सरकार को भारी आर्थिक क्षति राजस्व हानि पहुंचने के साथ साथ अधिकृत स्टाकिस्टों को प्रतिस्प्रधा मे अनुचित हानि का सामना करना पड रहा है, श्री उमेश गुप्ता का कहना है कि क्षेत्र मे अवैध खनन भंडारणों से टैक्टर ट्राली भर भर कर क्षेत्र के मार्गो पर अंधाधुंध तरीके से बेखौफ होकर दौड रहे है, जिससे क्षेत्र के लोग दहसत भरे माहौल मे भयभीत है,श्री उमेश गुप्ता ने कहा कि ढकरानी स्थित शिविल कोर्ट के मुख्य गेट के ठीक सामने भी एक अवैध खनन का भंडार खुला हुआ है जिस अवैध भंडारण से खनन माफिया बेखौफ होकर ओबर लोडिंग अनलोडिंग करते है जो न केवल अवैध है बल्कि आपतिजनक भी है,खनन कारोबारी श्री उमेश गुप्ता ने कहा कि आज एसडीएम को दिए ज्ञापन मे अगर 15 दिनो के अंदर इन अवैध रूप से चल रहे खनन भंडारों पर कार्यवाही नही होती तो वे मजबूर होकर भूख हडताल पर बैठेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *