विकासखंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2025 का आयोजन विकासखंड कालसी के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कालसी में संपन्न हुआ। जिसका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी कालसी भुवनेश्वर प्रसाद एवं संयोजक प्रधानाचार्य सचिन असवाल ने मां सरस्वती को दीप प्रज्वलन कर किया।
विज्ञान महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य किशोर वर्ग में वैज्ञानिक अभिवृत्तियों को विकसित करना तथा उन्हें विज्ञान प्रौद्योगिकी पर समाज की सामाजिक प्रासंगिकता और भावी वैज्ञानिकों को जिम्मेदारियां का एहसास कराया जाना है।जिसके अंतर्गत विकासखंड कालसी के समस्त राजकीय माध्यमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के 158 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में विज्ञान प्रदर्शनी जूनियर व सीनियर दो स्तर पर एवं विज्ञान ड्रामा का आयोजन किया गया।
विज्ञान समन्वयक आशीष डबराल ने बताया कि जनपद स्तर विज्ञान महोत्सव का आयोजन दिनांक 14 नवंबर 2025 को हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज देहरादून में संपन्न होना है।

विज्ञान ड्रामा में अटल उत्कृष्ट जौनसार बाबर राजकीय इंटर कॉलेज साहिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

निर्णायक एवं अभिलेखीकरण में रमन कुमार,अरविंद रावत,गौरी शाह, दीक्षा तोमर, अतर सिंह, करमचंद शर्मा, भारती डबराल, नीरज सैनी, सुधीर सेमवाल, प्रवीण जोशी, रुचिता डिमरी, विनय कटियार, संजय सैनी, जितेंद्र चौहान अंकित सिंह आलोक सिंह आरती भट्ट सोनिका चौहान आरती श्रिया शर्मा, मनोज देवशाली, सुदर्शन चमोली रहे।






