National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 24, 2026 2:23 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 24, 2026 2:23 pm

राज्य स्थापना रजत जयंती पर महाविद्यालय में प्रतियोगिताओं का आयोजन

 

 

राज्य स्थापना रजत जयंती पर महाविद्यालय में प्रतियोगिताओं का आयोजन

डाकपत्थर, 6 नवंबर 2025। उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में आज वाद-विवाद, निबंध लेखन एवं स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में अर्शी आलम, कुणाल, शुभम चौहान और लाइबा नूर ने प्रतिभाग किया। अर्शी आलम ने विपक्ष के रूप में उत्तराखंड राज्य के समक्ष मौजूद चुनौतियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जबकि कुणाल ने पक्ष में राज्य की उपलब्धियों की ओर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता में अर्शी आलम, कुणाल, वंशिका, प्रियांशी महंत, शुभम चौहान और आशीष तोमर ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। निबंध लेखन प्रतियोगिता में भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था। वाद-विवाद प्रतियोगिता में अर्शी आलम प्रथम, लाइबा नूर द्वितीय और कुणाल तृतीय स्थान पर रहे। स्वरचित कविता पाठ: कुणाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वंशिका और आशीष तोमर संयुक्त रूप से द्वितीय तथा अर्शी आलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि निबंध लेखन में प्रिया प्रथम, यीशु द्वितीय और लाइबा नूर तृतीय स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. विजय बहुगुणा, डॉ. दीप्ति बगवाड़ी और श्री अनिल शाह शामिल रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डीएस नेगी ने इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों की सराहना की।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *