National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 24, 2026 4:17 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 24, 2026 4:17 am

यमुना के रौद्र रूप को देख डी.एम. एस. पी.ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का लिया जायजा और अलर्ट जारी किया

यमुना के रौद्र रूप को देख डी.एम. एस. पी.ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का लिया जायजा और अलर्ट जारी किया

औरैया जिले की अजीतमल तहसील के अंतर्गत यमुना नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को दृष्टिगत रखते जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने बाढ़ प्रभावित होने वाले तहसील अजीतमल क्षेत्र के ग्राम सिकरोड़ी, हनुमानगढ़ी, फरिहा का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित ग्रामों की जनता से पूर्व में आई बाढ़ एवं उससे होने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह आपके साथ है और लगातार नजर बनाए रखे हैं। उन्होंने भ्रमण के दौरान पानी के बढ़ते जल स्तर को भी देखा और विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करने के उपरांत संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां भी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है ऐसे स्थानों पर तत्काल नाव की व्यवस्था कराई जाए और लोगों को निचले स्थल से ऊंचे स्थान पर पहुंचाया जाए। उन्होंने संबंधित को ग्रामों में राशन किट शीघ्र वितरण कराने के निर्देश दिए जिससे लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि खाना पकाने आदि की समस्याएं हो रही है। तो भोजन के पैकेट दिए जाएं जिससे कोई भी भूखा न रहे। उन्होंने पशुओं के चारा आदि की भी पर्याप्त व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीमें क्षेत्रों में लगाए जाने के भी निर्देश दिए, जिससे किसी को कीड़ा आदि के काटने पर तत्काल इलाज संभव हो सके। उन्होंने संबंधितों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के साथ साथ विघुत की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार,उप जिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत, तहसीलदार अजीतमल अविनाश कुमार, क्षेत्राधिकारी अजीतमल, खण्ड विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ प्रेम चंद्र, अधिशासी अभियंता विद्युत, लेखपाल, ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारी आदि मौजूद रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *