National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 24, 2026 12:53 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 24, 2026 12:53 pm

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन पहुंचा लोकतंत्र सेनानी के द्वार

देहरादून 26 जून, 2025

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन पहुंचा लोकतंत्र सेनानी के द्वार

दिवस सेवासदन में आयोजित लोकतंत्र सेनानी सम्मान कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशानुसार लोकतंत्र सेनानी एवं पूर्व कैबनेट मंत्री स्व0 श्री मोहन सिंह रावत (गांववासी) की धर्मपत्नी मुन्नी रावत की पेंशन से जुड़ी समस्या पर देहरादून जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर अपर जिलाधिकारी जय भारत ने वृहस्पतिवार को प्रशासन की टीम लोकतंत्र सेनानी के देहरादून, बदरीपुर स्थित निवास स्थान पर पहुंची। जिला प्रशासन की टीम ने लोकतंत्र सेनानी की धर्मपत्नी मुन्नी रावत से उनकी समस्या जानी और उनकी पेंशन संबंधी समस्या के निस्तारण हेतु सभी आवश्यक दस्तावेज संकलित किए। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जल्द ही उनकी पेंशन समस्या का समाधान किया जाएगा।

पेंशन संबंधी समस्या समाधान हेतु संकलित किए जरूरी दस्तावेज।

मा0मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन पहुंचा लोकतंत्र सेनानी के द्वार मुख्यमंत्री ने आपातकाल में भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अपर्ण करने वाले लोकतंत्र सेनानियों के हितों की रक्षा के साथ उनकी समस्या का प्राथमिकता पर निस्तारण करने हेतु शासन स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किए है। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर लोकतंत्र सेनानियों के कल्याण एवं हितों के लिए जिला प्रशासन पूरी संजीदगी से त्वरित कार्रवाई कर संज्ञान ले रहा है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *