National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 11:24 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 11:24 am

मिशन शक्ति फेज 5: एसपी ने रमाबाई महाविद्यालय में बच्चों को किया जागरूक 

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

मिशन शक्ति फेज 5: एसपी ने रमाबाई महाविद्यालय में बच्चों को किया जागरूक 

 

जनपद अम्बेडकर नगर की पुलिस अपने विभिन्न थानांतर्गत विद्यालयों गांवों-कस्बों के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के मंशानुरूप मिशन शक्ति फेज 5 के तहत एक विशेष अभियान चलाकर बच्चों को ग्रामीणों व अन्य समस्त जनपदवासियों को जागरूक कर रहे हैं । जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने भी बालिकाओं को विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी दिये। उन्होंने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना *“मिशन शक्ति अभियान फेज-5* के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष अभियान के अंतर्गत *रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अकबरपुर, अम्बेडकरनगर* में पुलिस की पाठशाला लगाकर छात्राओं को जागरूकता किया तथा बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण एवं उनके उज्जवल भविष्य हेतु अच्छी पढ़ाई कर उच्च पदों पर जाने हेतु प्रेरित किया । उक्त जानकारियों के साथ-साथ उनके द्वारा बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में जानकारी देते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के साथ- साथ मिशन शक्ति 5.0 के नोडल आधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्याम देव, महाविद्यालय के शिक्षकगण, मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक शिवांगी त्रिपाठी अपने टीम के साथ उपस्थित रही।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *