National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 24, 2026 7:32 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 24, 2026 7:32 am

मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा से रायफल फंड से 06 असहाय, निर्बल लोगों को आज डीएम ने प्रदान की 1.50 लाख की आर्थिक सहायता।

असहाय विधवा पुनम ठाकुर, बिरोजनी उनियाल, आशादेवी, खष्टी बिष्ट, बबीता एवं रेशमी जिनके पति एक्सीडेंट में गंभीर घायल हैं, का सहारा बना डीएम का रायफल फंड, 25-25 हजार आर्थिक सहायता चैक

देहरादून दिनांक 07 जुलाई 2025 मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बंसल जनपद में असहाय, अक्षम और निर्धन लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।  गरीब और जरूरतमंदों को सरकार की योजनाओं के साथ ही जिले स्तर पर उपलब्ध संशाधनों से आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी विशेष जरूरतों को पूरा करने में जुटे है।  राज्य में प्रथमबार, रायफल क्लब फंड का सदुपयोग; जरूरतमंद असहाय, लाचार विधवा के जीवन उत्थान पर किया जा रहा है देहरादून यह शुरूआत करने वाला पहला जिला बना है। आज कलेक्टेªट में असहाय विधवा पुनम ठाकुर, बिरोजनी उनियाल, आशादेवी, खष्टी बिष्ट, बबीता एवं रेशमी जिनके पति का एक्सीडेंट में गंभीर घायल हैं, का सहारा बना डीएम का रायफल फंड,  25-25 हजार आर्थिक सहायता चैक वितरित किए गए है।

राज्य में प्रथमबार, रायफल क्लब फंड का सदुपयोग; जरूरतमंद असहाय, लाचार, विधवा के जीवन उत्थान पर

जिलाधिकारी के प्रयासों से जनपद में सक्रिय रायफल क्लब फंड से सोमवार को 06 असहाय, अक्षम और जरूरतंद लोगों को 1.50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जिसमें आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर गुलरघाटी निवासी पूनम ठाकुर एवं डालवाला निवासी बिरोजनी उनियाल को बच्चों की स्कूल फीस के लिए 25-25 हजार की आर्थिक सहायता चेक प्रदान किए गए। वहीं 12 वर्षाे से किराए के मकान में रह रही लकवा रोग से ग्रसित डालनवाला निवासी आशा देवी, दूसरे के घरों में कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रही नेहरू कॉलोनी निवासी असहाय महिला खष्टी बिष्ट, दुर्घटना में पति का पैर टूटने पर उसके उपचार हेतु विकासनगर निवासी रेशमी और परिवार की आजीविका का कोई साधन न होने पर अचार बनाने का कार्य करने की इच्छुक गांधी ग्राम निवासी गरीब महिला बबीता को 25-25 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने लकवा रोग से पीड़ित आशा देवी को आर्थिक सहायता का चेक प्रदान करने के बाद उनको सारथी वाहन से सुरक्षित उनके घर तक भी पहुंचाया। जिलाधिकारी के जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान प्राप्त होने वाले आर्थिक सहायता के आवेदन के तहत् रायफल फंड से असहायों को किया जा रहा है सशक्त बनाया जा रहा है।

मूलभूत आवश्यकताओं से परे, शस्त्र लाईसेंस है एक लग्जरी ट्राजेंक्शन, रायफल क्लब में अनिवार्य योगदान जनहित;

जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा प्रयास गरीब, असहाय और अक्षम लोगों समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का है। यद्यपि हम गरीब और असहाय लोगों की समस्या का पूर्ण निवारण नहीं कर सकते है, परंतु आर्थिक सहयोग प्रदान कर उनकी समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों पर समाज के वंचित वर्ग के लोगों को चिन्हित कर उनको सरकार की योजनाओं और विभिन्न स्रोतों से उपलब्ध फंड से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। कहा कि जिले में राइफल क्लब फंड से आज 06 असहाय, गरीब एवं निर्बलों को सहयोग राशि प्रदान की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि राइफल क्लब मूलभूत सुविधाओं से हटकर एक लक्सरी ट्रॉजेक्शन है। इसका उपयोग सीएसआर गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। डीएम ने समाज में असहाय लोगों को चिन्हित करने के लिए ग्रांउट स्टाफ एवं इसमें काम कर रहे अधिकारियों की प्रशंसा भी की। इस दौरान उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। जिलाधिकारी ने कहा कि इस सहायता को निवेश के रूप में उपयोग करें तथा अपने जीविकोपार्जन हेतु स्वरोजगार, व्यवसाय में उपयोग करें।

जिले का रायफल क्लब फंड; जिला प्रशासन के फैसले; असहाय-लाचार जीवन सुधार का बन रहा माध्यम

जिलाधिकारी सविन बसंल के ही प्रयासों से 2015 के उपरान्त 10 वर्ष के लम्बे अन्तराल के बाद रायफल क्लब की बैठक की थी। बैठक समिति द्वारा विभिन्न कार्यों हेतु रायफल क्लब अनुदान राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया था। रायफल फंड और अधिक सशक्त बनाने तथा इसमें प्राप्त धनराशि से असहाय, निर्बल के जनसामानय के सहायतार्थ कार्य किए जा रहे है।  मूलभूत आवश्यकताओं से परे शस्त्र लाईसेंस एक लग्जरी ट्राजेंक्शन है रायफल क्लब में अनिवार्य योगदान जनहित के दृष्टिगत नया लाईसेंस, शस्त्र बदलाव, समय विस्तार, सीमा विस्तार, क्रय-विक्रय, सब ट्रांजेक्शन उच्च निवल मूल्य तय कर दिए गए हैं, जिससे रायफल क्लब वित्तीय रूप से सशक्त बनेगा। वहीं 20 साल बाद डीएम की पहल से  जिले में रायफल फंड का उपयोग निर्धन, निर्बल, असहाय के लिए किया गया है।

मूलभूत आवश्यकताओं से परे, लाइसेंस है, एक लक्सरी ट्राजेक्शन -डीएम

जिलाधिकारी सविन बसंल ने प्रथम बार जिले में रायफल फंड का उपयोग किया जिससे जिले में अब तक इस फंड से धनराशि रू0 9.70 लाख की सहायता पत्रों को वितरित की गई है। इससे पूर्व इस फंड से झुग्गी बस्ती प्रेमनगर में बालवाडी मरम्मत हेतु दिव्यांग महिला को धनराशि रू0 1,30000, ग्राम फनार तहसील त्यूनी निवासी गरीब बिधवा महिला नीतू दुर्गादेवी के विद्युत बिल की धनराशि रू0 18000, अनाथ अदिति के पिता द्वारा लिए गए बैंक ऋण रू0 50000, भगत सिंह कालोनी निवासी शमीमा को स्वरोजगार हेतु धनराशि रू0 30,000, सरस्वती शिशु मंदिर प्रबन्धक समिति भोगपुर जहां दूर-दूर से बच्चें पढने आते हैं, को बच्चों के परिवहन हेतु वाहन के लिए धनराशि रू0 5,73950 की सहायता प्रदान की गई।

लकवा पीडित असहाय आशा देवी को डीएम ने आर्थिक सहायता प्रदान कर ‘सारथी’ वाहन से पहुंचाया घर।

ज्ञातब्य है कि रायफल क्लब वर्ष 1959 से संचालित है जिसमें नये शस्त्र लाईसेंस, लाईसेंस पंजीकरण, नवीनीकरण, शस्त्र लाईसेंस सीमा विस्तार, गनलाईसेंस की टीएल / एनओसी, शस्त्र विक्रय अनुमति, शस्त्रलाईसेंस श्रेणी परिवर्तन, शस्त्र कय करने की समयावधि बढाने आदि के लिए रायफल फंड में अनुदान लिया जाता है। समिति से उक्त धनराशि बढाने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। उक्त विभिन्न कार्यों हेतु 2500 से लेकर 25000 तक करने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, मुख्य प्रशानिक अधिकारी कपिल कुमार उपस्थित रहे।

डीएम की लाभार्थियों से अपील, आर्थिक सहायता का उपभोग नहीं, इनवेंस्ट कर जीवन बनाए खुशहाल।

 

20 साल बाद जिले में रायफल फंड का उपयोग निर्धन, निर्बल, असहाय के लिए गतिमान

 

रायफल फंड से अब तक विधवा, दिव्यांग, असहाय बच्चों की धनराशि रू0 9.70 लाख की आर्थिक सहायता

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *