National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 1:40 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 1:40 am

माँ के सम्मान में सेपियन्स स्कूल हरबर्टपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

माँ के सम्मान में सेपियन्स स्कूल हरबर्टपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

सेपियन्स स्कूल हरबर्टपुर में मातृ दिवस के पावन अवसर पर एक भावपूर्ण तथा उल्लास से भरपूर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और विशिष्ट अतिथियों ने माताओं के निःस्वार्थ प्रेम के प्रति आभार प्रकट किया गया।

इस अवसर पर वैश्य लेडीज क्लब, हरबर्टपुर की संस्थापिका एवं अध्यक्षा श्रीमती सुषमा अग्रवाल तथा उपाध्यक्षा श्रीमती कविता अग्रवाल को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया गया। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत शीबा हैदर तथा गुंजन प्रजापति एंकरों द्वारा गर्मजोशी भरे स्वागत भाषण से हुई, जिसके पश्चात पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन समारोह आयोजित किया गया, जो ज्ञान और श्रद्धा का प्रतीक रहा। इसके बाद शिक्षकों द्वारा स्व-परिचय और एक सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी गई, जिसने पूरे कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा भर दी।

विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों और उनके अभिभावकों का उल्लास देखने योग्य था । कक्षा 1 से 3 के बच्चों ने ‘तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है मां ‘ गीत पर बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया जिसने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया । एल .के .जी.के बच्चों ने सुनो घंटी बजी स्कूल के गाने पर बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया । यू .के. जी . के बच्चो ने ‘स्कूल चले हम ‘ गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया । मनभावन नृत्यों ने सभी का दिल जीत लिया। नर्सरी के विद्यार्थियों को उपहार वितरण कर उन के प्रति स्नेह और विशेषता की अनुभूति कराई गई।

स्कूल अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा के आशीर्वचनों ने बच्चों और अभिभावकों को प्रेरित किया ।

इस सफल आयोजन की नींव स्कूल प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल के कुशल मार्गदर्शन में रखी गई, जिनके प्रोत्साहन ने पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्या गीता नेगी , मोनिका वर्मा, निशा फातिमा, पूजा बिष्ट, ममता डबराल, अदिति चौधरी,एकिता डोगरा, शिवानी चौहान, रवीना थापा,अदिति आले, नगमा, आयुषी, दीपिका गैरोला, नेहा शर्मा, नेहा, रूपाली सिंह, शीतल ठाकुर , मानवी आदि ने सहयोग किया।

कार्यक्रम का समापन विद्यालय प्रबंधक महोदया श्रीमती रशिता सपरा द्वारा सभी माताओं और उपस्थित अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार प्रकट करते हुए किया गया, जिन्होंने इस विशेष दिन को यादगार और अर्थपूर्ण बना दिया।

इस अवसर पर स्कूल सेक्रेटरी महोदय श्री रविकांत सपरा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समस्त अध्यापकों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *