National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 3:19 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 3:19 am

मध्य प्रदेश के रीवा मे अखिल भारतीय साहित्य परिषद का 17अधिवेशन का उद्धाटन भूतपूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया

मध्य प्रदेश के रीवा मे अखिल भारतीय साहित्य परिषद का 17अधिवेशन का उद्धाटन भूतपूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया

 

उत्तराखंड राज्य के देहरादून विकास नगर से रेखा खत्री रौथाण ने इस अधिवेशन मे प्रतिभाग किया

 

 

7-8-9 november 2025 को रीवा मध्यप्रदेश में अखिल भारतीय साहित्य परिषद का 17वा अखिल भारतीय अधिवेशन संपन्न हुआ जिसमें पूरे देश भर से लगभग हजार से भी ज्यादा साहित्यकारों ने भाग लिया। यह अधिवेशन कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम रीवा में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन का उद्घाटन भूतपूर्व राष्ट्रपति माननीय रामनाथ कोविंद द्वारा किया गया। इस अधिवेशन में उत्तराखंड से प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर सुनील पाठक जी समेत नौ सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। जिसमें देहरादून विकास नगर से रेखा खत्री रौथान ने भी प्रतिभाग किया । इस अधिवेशन का मुख्य विषय आत्मबोध से विश्व बोध था। इस विषय पर देशभर से शोध आलेख एकत्रित किए गए और इन्हें परिषद की पत्रिका साहित्य परिक्रमा मैं विशेषांक के रूप में प्रकाशित किया गया जिसका विमोचन उद्घाटन सत्र के दौरान ही हुआ।इसी विषय पर रेखा खत्री रौथान का शोध आलेख भी साहित्य परिक्रमा पत्रिका में प्रकाशित हुआ। 7 नवम्बर को उद्घाटन सत्र के बाद सांय काल को शोभा यात्रा रीवा शहर में निकाली गई जिसमें उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व रेखा खत्री रौथान द्वारा किया गया।इस अधिवेशन में ये प्रस्ताव भी पास किया गया कि ओटीटी प्लेटफार्म की सामग्री का नियमन हो।इस अधिवेशन में परिपत्र भी जारी किया गया कि हिंदी अखिल भारतीय सम्पर्क भाषा है और भारत की सभी भाषाएं राष्ट्रभाषा हैं।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *