National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 24, 2026 2:04 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 24, 2026 2:04 pm

बाबा गोविंद साहब मेले की तैयारियों के दृष्टिगत डीएम- एसपी ने किया निरीक्षण 

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

बाबा गोविंद साहब मेले की तैयारियों के दृष्टिगत डीएम- एसपी ने किया निरीक्षण 

 

लगभग सौ सीसीटीवी व चार सौ लैट्रिन सीट लगाने का दिया निर्देश 

 

पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध मेला बाबा गोविंद साहब की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन काफी गंभीर व चौकन्ना है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला व पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने मेला से संबंधित हर प्वाइंट का पैदल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाबा गोविंद साहब के चौखट पर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया । महन्त श्री भगेलू महाराज जी ने उन्हें व एसपी को अंगवस्त्र भेंटकर कर आशीर्वाद दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित को आदेश दिया कि 20 नवम्बर तक सौ सीसीटीवी कैमरे और लगभग चार सौ लैट्रिन सीट लग जाना चाहिए। बाबा गोविंद साहब मेले के अंदर प्रवेश करने वाली हर सड़कों की मरम्मत के लिए भी उन्होंने जेई को निर्देश दिया। पावन सरोवर की बैरीकेडिंग संबंधित चीजों को भी संबंधित से साझा किया। जिला पंचायत अधीनस्थ दुकानों व बाबा गोविंद साहब अधीनस्थ दुकानों का भी उन्होंने जायजा लिया। 29 नवम्बर से शुभारंभ होने वाले इस मेले के दृष्टिगत तैयारियों को लेकर डीएम ने बताया कि अभी काफी काम बाकी है । 10 से 15 दिन के अंदर श्रद्धालुओं सुरक्षा व इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी । मेले को सेक्टर जोन में बा़टा जाएगा जिससे दूरदराज़ से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण मिल सके। सुरक्षा के दृष्टिगत एसपी ने बताया कि मेला कोतवाली के अधीन छः चौकियां बनाई जाएगी श्रद्धालुओं के भीड़ के अनुसार बीट कंट्रोल की सुविधा उपलब्ध रहेगी। महिला श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा रहेगी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *