National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 24, 2026 2:32 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 24, 2026 2:32 am

बाबा गोविंद साहब मेले की तैयारी के दृष्टिगत एएसपी द्वारा निरीक्षण 

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

बाबा गोविंद साहब मेले की तैयारी के दृष्टिगत एएसपी द्वारा निरीक्षण 

 

एकमात्र परमात्मा के संदेश को पूरे विश्व में फैलाने वाले विश्व गुरु भारत की आध्यात्मिक परंपराओं को संजोये अनंत संत-महात्माओं की अप्रतिम योगदान से सिंचित वसुंधरा में बाबा गोविंद साहब का नाम भी बड़े ही आदर से लिया जाता है जहां बाबा पल्टू दास के आशीर्वाद से सवा महीने के मेले का आयोजन परंपरागत विगत सैकड़ों वर्षों से हो रहा है। 29 नवम्बर से शुभारंभ होने वाले इस पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध मेले की तैयारियों के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक स्यामदेव ने मेला परिसर की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाबा गोविंद साहब मठ व मठ अधीनस्थ दुकानों, पावन सरोवर, बाबा पल्टू दास अखाड़ा परिक्षेत्र, जिला पंचायत अधीनस्थ दुकानों का जायजा लिया। मेला कोतवाली परिसर का भी उन्होंने निरीक्षण किया। उनके साथ में थानाध्यक्ष कटका राकेश कुमार, एसआई पीके सिंह व अन्य कटका पुलिस कर्मी, मंडल अध्यक्ष विनय पांडे मौजूद रहे। ज्ञातव्य हो कि अबकी बार पावन सरोवर के सामने लगभग चार एकड़ जमीन से भी ज्यादा बाबा गोविंद साहब के मठाधीश श्री भगेलू महाराज जी द्वारा विस्तार किया गया है जिससे दुकानें अधिक मात्रा में लग सकेंगी और मेले के व्यापकता में विस्तार होगा। जिसकी वजह से समाधि मंदिर बाबा गोविंद साहब की भव्यता और नव्यता में भरपूर इजाफा हुआ है। सर्वविदित है कि बाबा गोविंद साहब एकमात्र परमात्मा के भजन के हिमायती महापुरुष थे जो सिद्ध थे और उनकी यह तपोस्थली सिद्ध पीठ के नाम से जानी जाती है। क्षेत्रीय बताते हैं कि इस पर बहुतों रावणी प्रवृत्ति की कुदृष्टि पड़ी लेकिन सब के सब बाबा गोविंद साहब के श्रापाग्नि में भष्मसात हो कर काल के गाल में समा गये। वे अधिकारी- कर्मचारीगण, पुलिसकर्मी गण व अन्य समाजसेवी गण धन्य- धन्य हैं कृपापात्र हैं जो मेले के दौरान तत्परता से, ईमानदारी से, सेवाभाव से ड्यूटी करते हैं और वे जहां भी जाते हैं बाबा गोविंद साहब के कृपा के भागीदार बनते हैं ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *