National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

October 19, 2026 4:16 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

October 19, 2026 4:16 am

बाढ़वाला में 150 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, 120 के बने नए श्रमिक कार्ड

 बाढ़वाला में 150 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, 120 के बने नए श्रमिक कार्ड

विधायक मुन्ना सिंह चौहान बोले—श्रमिक परिवारों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए किए जाएंगे हरसंभव प्रयास

विकासनगर, 17 अक्टूबर। विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बाढ़वाला स्थित पंचायती घर में श्रमिकों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 150 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि 120 श्रमिकों के नए कार्ड बनाए गए।

शिविर के दौरान विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि श्रमिक समाज और देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं। उनके परिश्रम और योगदान से विकास को गति मिलती है। ऐसे में श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, सामाजिक सुरक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना जरूरी है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिकों और जरूरतमंद परिवारों के कल्याण के लिए प्रयासरत हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए, ताकि कोई भी जरूरतमंद जानकारी के अभाव में सुविधाओं से वंचित न रहे।

विधायक ने कहा कि श्रमिकों के स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और परिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी जाएगी। श्रमिक कार्ड बनने से पात्र श्रमिकों को संबंधित कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने और नियमानुसार लाभ प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में श्रमिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दें और पात्र लोगों को इनसे जोड़ने में सहयोग करें।

 

उन्होंने कहा कि विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। श्रमिकों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बाढ़वाला विशन दत्त शर्मा, प्रधान भूड़-तौली भारत तोमर, प्रधान कटापत्थर वीरेंद्र तथा प्रधान पपड़ियान आशीष बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

150 श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच और 120 नए कार्ड बनने से श्रमिक परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाओं तथा कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में पहल की गई।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *