अम्बेडकर नगर ब्यूरो मनोज कुमार तिवारी
फर्जी बीएड डिग्री से नौकरी, अब रिटायर्ड के बाद पेंशन,
जनपद अम्बेडकर नगर के नरेंद्र देव इंटर कालेज जलालपुर में फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। 1993 से प्रधानाचार्य राम करन यादव के कार्यकाल में प्रवक्ता के पद पर नियुक्त राजाराम यादव पुत्र राम बहाल निवासी ग्राम भवानीपट्टी हैदराबाद के बीएड की मार्कशीट फर्जी पायी गयी है। जहां की उनकी मार्कशीट है गांधी हिंदी विद्यापीठ इलाहाबाद ( हिंदी यूनिवर्सिटी) भी फर्जी है। जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005– के तहत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार) बहादुर शाह जफर मार्ग नई दिल्ली के द्वारा दिये गये सूचना के अनुसार — गांधी हिंदी विद्यापीठ इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश आयोग की धारा 2 ( च) अथवा धारा 3 के तहत स्थापित विश्वविद्यालय नहीं है इसलिए यह कोई भी उपाधि प्रदान करने के लिए अधिकृत नहीं है न ही इसके द्वारा प्रदत्त कोई भी उपाधि उच्च शिक्षा एवं सरकारी रोजगार के लिए , मान्य नहीं है। आयोग के द्वारा उपरोक्त विश्वविद्यालय का नाम आयोग की फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची में सन् 1994 में किया गया था । प्राप्त सूचना के अनुसार उक्त गांधी हिंदी विद्यापीठ इलाहाबाद (हिन्दी विश्वविद्यालय) का नाम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम 1956 का धारा 2 (फ) के अनुसार स्थापित विश्वविद्यालयों की सूची में अनुरक्षित नहीं है, जैसा कि यूजीसी द्वारा बनाए रखा गया है। नरेन्द्र देव इंटर कालेज जलालपुर अम्बेडकर नगर विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में राजाराम यादव की नियुक्ति प्रवक्ता गणित के पद पर हुई जिनकी नियुक्ति का अनुमोदन जे०डी ० द्वारा 25/09/2013 को किया गया है। उक्त समिति द्वारा 02/01/2006 से चयन वेतनमान देने की संस्तुति डीआईओएस को की गयी। मामला बीएड फर्जीवाड़े का गंभीर है । सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ कि उक्त मामला माननीय उच्च न्यायालय जाने वाले हैं जहां से विजिलेंस टीम/ एसआईटी की जांच की मांग की जाएगी।






