National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 25, 2026 7:58 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 25, 2026 7:58 am

पी एस सी सिविल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली अजु भट्ट का सेपियंस में भव्य स्वागत

यू पी एस सी सिविल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली अजु भट्ट का सेपियंस में भव्य स्वागत

बड़े ही हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि आज दिनांक 24 अप्रैल को यू पी एस सी सिविल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली कु०अंजु भट्ट (सत्र 2014-15 सेपियंस विद्यालय विकास नगर)का सेपियंस विद्यालय विकास नगर में तालियों की गड़गड़ाहट से भव्य स्वागत किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय प्रबंधक श्री रविकांत सपरा, श्रीमती रशिता सपरा , प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा द्वारा पुष्पगुच्छ तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।

तत्पश्चात वहां उपस्थित सभी विद्यार्थियों से उनका परिचय करवाया गया।

अपना साक्षात्कार करते हुए कु०अंजु भट्ट ने विद्यार्थियों को अपने कठिन किंतु सफलतम जीवन का उदाहरण प्रस्तुत किया जिसे उन्होंने विद्यार्थियों को बड़ी रोचक तथ्यों के साथ प्रस्तुत किया।

बीच बीच में छात्र छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर सभी ही आकर्षक एवं प्रेरणादायक ढंग से दिये गए। 

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री रविकांत,श्रीमती रशिता सपरा, प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा, (एस ए पी) अश्विनी कुमार,सुमालती उनियाल, नंदी बिष्ट, बेबी राठौर सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे तथा सभी ने कु०अंजु भट्ट् का विद्यार्थियों को मार्गदर्शित करने पर सादर आभार प्रकट किया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *