National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 24, 2026 2:04 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 24, 2026 2:04 pm

पहले चाय पी फिर गिफ्ट भेजा, PM नरेंद्र मोदी का उपहार पाकर सेलिब्रिटी बना अयोध्या का यह परिवार

अयोध्या. 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश की निगाहें इन दिनों राम नगरी अयोध्या पर टिकी हैं. इस बीच अयोध्या का एक गरीब परिवार रातों-रात सेलिब्रिटी बन गया. वजह है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिना किसी पूर्व सूचना के 30 दिसंबर की दोपहर अचानक उनके घर चले जाना और महिला मीरा देवी के हाथों बनाई चाय पीना. इस पूरे घटनाक्रम से पूरा परिवार बेहद खुश था कि इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

बुधवार की शाम इस परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गए उपहार और नए वर्ष की शुभकामना पत्र को लेकर जिला प्रशासन का एक प्रतिनिधि उनके घर पहुंचा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के लिए उपहार और मीरा देवी के लिए घरेलू उपयोग के सामान भेजे हैं. यह उपहार पाकर मीरा और उनका परिवार बेहद खुश है. प्रधानमंत्री के बधाई पत्र के साथ-साथ बच्चों के लिए खिलौने और नववर्ष के उपलक्ष में मीरा देवी को उपहार दिया गया है.

पीएम के इस उपहार मिलने के बाद से पूरा परिवार उत्साहित है. मीरा देवी ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह मात्र हमारा ही बधाई संदेश नहीं है पूरे मांझी परिवार को बधाई संदेश है, जिसके लिए हम प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे प्रधानमंत्री के द्वारा भेजे गए उपहार से बहुत प्रसन्न हैं. बच्चों के लिए टिफिन, स्कूल बैग और पेंसिल के साथ-साथ पढ़ाई के समान प्रधानमंत्री जी ने भेजे हैं.

प्रधानमंत्री से अपील करते हुए मीरा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री हमारे पति को भी एक छोटी-मोटी नौकरी दे दें, जिससे कि हमारा जीवन यापन सरलता से हो सके और हमारे बच्चों का भविष्य भी उज्जवल हो. इसके साथ ही मीरा देवी के पति सूरज ने कहा कि भगवान राम के मंदिर के प्रतिष्ठा के लिए हमको आमंत्रित किया गया है. प्रधानमंत्री मैं मौखिक तौर पर हमें आमंत्रित किया है. सूरज ने भी प्रधानमंत्री का धन्यवाद देते हुए निवेदन किया है कि हमारे लिए एक छोटी सी नौकरी दे दें, ताकि हम अपने परिवार को और अपने बच्चों का भविष्य बना सकें. मीरा देवी के बेटे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमे उपहार में पढ़ने का सामान भेजा है और हम मन लगाकर पढ़ाई करेंगे.

मालूम हो कि अयोध्या की एक दिवसीय यात्रा के दौरान अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच, पीएम मोदी ने माझी के घर जाने, लाभार्थियों से बातचीत करने और उनका हालचाल पूछने के लिए समय निकाला. पीएम मोदी को उस प्रमुख योजना के लाभार्थी के घर पर चाय की पेशकश की गई जो ग्रामीण और वंचित परिवारों को एलपीजी सिलेंडर जैसे स्वच्छ खाना पकाने का ईंधन प्रदान करती है, जो अन्यथा जलाऊ लकड़ी, कोयला और गाय के गोबर के उपलों का उपयोग करते थे. पीएम ने लाभार्थी से उसके परिवार में सभी का हालचाल और सरकार की योजनाओं से मिले लाभ के बारे में पूछा. मीरा द्वारा पेश की गई चाय की पहली चुस्की के बाद, पीएम ने मजाकिया अंदाज में उनसे पूछा, “बहुत मीठी चाय पीते हो आप लोग.

Source link

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *