National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 24, 2026 8:46 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 24, 2026 8:46 pm

पत्रकारों ने रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

हिंदी पत्रकारिता दिवस

पत्रकारों ने रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

अम्बेडकर नगर।संकल्प मानव सेवा संस्था द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस पर संयुक्त जिला चिकित्सालय अम्बेडकर नगर के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

जनपद के तमाम पत्रकारों ने रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अकबरपुर तहसील अध्यक्ष गिरजा शंकर गुप्ता ने तीसरी बार रक्तदान किया उन्होंने कहा कि रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बनाया जा सकता है, रक्तदान करके हम किसी की जिंदगी को बचा सकते हैं और हम सबको स्वयं रक्तदान करना चाहिए तथा अन्य लोगों को प्रेरणा देना चाहिए। रक्तदान शिविर में ग्रापए. के महामंत्री रविन्द्र वर्मा ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता दिवस पर अयोध्या मंडल का यह पहला कार्यक्रम हैं, डॉ राजेश प्रताप सिंह,मो.इसराईल, मेहंदी,शुभम, महेश चंद्र गुप्ता,बिजेंद्र वीर सिंह,संतोष सिंह,विमलेश शुक्ला,राणा प्रताप पाण्डेय ने रक्तदान किया।

हिंदी पत्रकारिता दिवस

संकल्प मानव सेवा संस्था के प्रबंधक सूरज गुप्ता राष्ट्र के निर्माण के चौथे स्तंभ में अहम भूमिका रखने वाले आये हुए सभी कलम के सिपाहियों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष विकास यादव,मंगेश,रजत मौर्य आदि सहयोग किया।

ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर ए.एम त्रिपाठी, डाक्टर उमेश,मधुसुदन यादव,हरीश चंद्र वर्मा, दिनेश,सुनील मौजूद रहें।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *