थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए नाबालिक बच्ची के साथ अश्लील हरकत तथा बलात्कार करने का प्रयास करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
दिनांक 13.5.2025 थाना सेलाकुई पर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक महिला द्वारा अभियुक्त देवेंद्र ठाकुर के द्वारा अपनी नाबालिक लड़की के साथ अश्लील हरकत तथा बलात्कार करने के प्रयास “के संबंध मे प्रार्थना पत्र लाकर दाखिल किया गया जिसके आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0स0 52/25 धारा 65(2)बीएनएस तथा 3/4/9/11 पोक्सो अधिनियम बनाम देवेंद्र पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना उप निरीक्षक बबीता रावत के द्वारा सम्पादित की जा रही है। मामले की गंभीरता के दृष्टिगत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिए गए। श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष सेलाकुई द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एक टीम गठित की गई।
नाबालिक बच्ची के साथ अश्लील हरकत तथा बलात्कार करने का प्रयास करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
उक्त घटना के क्रम में गठित टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर मामूर किए गए तथा सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त को आज दिनांक 14/05/25 को अभियुक्त देवेंद्र ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
नाम पता अभियुक्त
देवेंद्र ठाकुर पुत्र महिपाल निवासी बहादुरपुर रोड सेलाकुई जनपद देहरादून,उम्र 28 वर्ष।






