द सेपियंस स्कूल के विज्ञान वर्ग के छात्रों का शैक्षिक भ्रमण
द सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर एवं विकासनगर के विद्यार्थियों ने खोदरी जलविद्युत पावर स्टेशन का शैक्षिक भ्रमण किया, जहाँ उन्होंने जल-शक्ति के माध्यम से बिजली उत्पादन की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से समझा। विशेषज्ञों आदर्श नौटियाल , अवधेश वर्मा, विवेक कुमार, सुबोध गोयल (समाज सेवक) द्वारा दिए गए रोचक एवं उपयोगी विवरणों ने छात्रों के ज्ञान में वृद्धि की तथा विज्ञान एवं तकनीक के प्रति उनकी जिज्ञासा को और प्रबल किया। यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत सार्थक और प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।
इसके साथ ही छात्रों ने स्वामी विवेकानंद चैरिटेबल हॉस्पिटल, धर्मावाला का शैक्षणिक भ्रमण भी किया।इस दौरान छात्रों को . प्रमोद शर्मा – (निदेशक),
डॉ. दीपक सिन्हा (परियोजना निदेशक),सुश्री स्वाति नायर – (मुख्य मानव संसाधन अधिकारी),श्री पंकज शर्मा – प्रबंधक (चिकित्सा संचालन)ने अस्पताल की विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं,
प्रयोगशालाओं, प्राथमिक उपचार प्रक्रियाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी से अवगत कराया।
यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक रहा और चिकित्सा व स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में उनकी समझ को और अधिक सुदृढ़ किया।
इस शैक्षिक भ्रमण में विभु गोयल, सचिन पवार, सोनिका भट्ट, निशा चौहान, धर्म सिंह, विकास कुमार, मीनाक्षी, रजनी कठैत, प्रीति एंजेलिना आदि अध्यापकों ने विद्यार्थियों का नेतृत्व किया






