National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 3:19 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 3:19 am

द सेपियंस स्कूल का शानदार प्रदर्शन 15वीं इंटर-स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता में चमका हरबर्टपुर और विकासनगर

द सेपियंस स्कूल का शानदार प्रदर्शन 15वीं इंटर-स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता में चमका हरबर्टपुर और विकासनगर

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर (हरिद्वार) में 22 नवम्बर 2025 को आयोजित 15वीं इंटर-स्कूल किड्स बी क्विज़ प्रतियोगिता में क्षेत्र के 23 प्रमुख विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में द सेपियंस स्कूल के हरबर्टपुर एवं विकासनगर दोनों विद्यालयों के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

हरबर्टपुर विद्यालय की ओर से कक्षा 5 की अन्वेषा उनियाल, मान्वी नेगी एवं आर्यंशी अधिकारी की टीम ने शानदार ज्ञान, तेज़ सोच और उत्कृष्ट टीमवर्क का परिचय देते हुए तृतीया स्थान प्राप्त किया।

वहीं, विकासनगर विद्यालय की टीम, जिसमें कक्षा 5 के भाव्या बिष्ट, सिद्धांत शर्मा एवं दिवेश तोमर ने अपने आत्मविश्वास एवं शानदार प्रस्तुति के साथ द्वितीय का स्थान प्राप्त किया।

दोनों टीमों की यह उपलब्धि द सेपियंस स्कूल परिवार के लिए गर्व का विषय है।

प्रतिभाशाली छात्रों का नेतृत्व अध्यापिका नेहा बिजलवान एवं यशी बंसल ने किया विकास नगर प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा,हरबर्टपुर प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी, निर्देशिका सुश्री रश्मि गोयल एवं विद्यालय प्रशासन ने छात्रों के उज्ज्वल प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके परिश्रम, अनुशासन और मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस सफलता के लिए बधाई दी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *