National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 6:35 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 6:35 am

थाना सेलाकुई पर श्रीमान थानाध्यक्ष महोदय द्वारा आगामी धनतेरस, दीपावली एवं गोवर्धन पूजा पर्वों के दृष्टिगत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को थाना सेलाकुई पर श्रीमान थानाध्यक्ष महोदय द्वारा आगामी धनतेरस, दीपावली एवं गोवर्धन पूजा पर्वों के दृष्टिगत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में व्यापार मंडल पदाधिकारियों, क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारीगण ने प्रतिभाग किया। बैठक में थाना क्षेत्र में त्योहारों के दौरान भीड़-भाड़, ट्रैफिक व्यवस्था, अतिक्रमण, सुरक्षा व्यवस्था, वाहन पार्किग, अग्नीशमन वाहन हेतु पर्किग आदि विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने भी पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। गोष्ठी में उपस्थित व्यापारियों को निम्नलिखित बिन्दुओ का पालन करने हेतु कहा गया।

1. दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करें तथा वाहनों को निर्धारित स्थान पर ही पार्क करें।

2. जवेलरी शांप में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से क्रियाशील रखें।

3. संदिग्ध व्यक्तियों या छोड़े गए बैग आदि की तुरंत सूचना पुलिस को दें

4. पेट्रोल, गैस सिलेंडर व ज्वलनशील वस्तुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें।

5. त्योहारों पर नकदी लेनदेन बढ़ने के कारण अतिरिक्त सतर्कता बरतें।

6. पटाखो की दुकानो को निर्धारित स्थानो पर ही लगाये।

7. भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बच्चों का विशेष ध्यान रखें।

8. पुलिस द्वारा बनाए गए अस्थायी पार्किंग और बैरिकेडिंग का पूर्ण रूप से पालन करें।

09. किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 या थाना सेलाकुई को सूचित करें।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *