National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 24, 2026 2:04 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 24, 2026 2:04 pm

डीएम के निर्देश, पेयजल शिकायतों का डे-टू-डे निस्तारण रखें जारी।

 

डीएम के निर्देश, पेयजल शिकायतों का डे-टू-डे निस्तारण रखें जारी

देहरादून 17 जून, 2025

मा0 मुख्यमंत्री के सुशासन एवं जनसेवा संकल्प के तहत पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन सर्तकता और सक्रियता से डे-टू-डे समस्या का निदान करने में जुटा है। विगत 14 अप्रैल से लेकर 17 जून तक पेयजल की 150 शिकायतें मिली है, जिसमें से 147 शिकायतों का समाधान कर लिया गया है।

कंट्रोल रूम को अब तक मिली 150 शिकायतें, 147 निस्तारित।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर एडीएम की अध्यक्षता में जिले स्तर पर समिति गठित की गई है, जो नियमित रूप से पेयजल शिकायतों की मॉनिटरिंग में लगी है। डीएम के निर्देश पर पेयजल सप्लाई से जुड़े 07 विभागों के अधिकारी 20 अप्रैल से 24×7 जिला कंट्रोल रूम में तैनात किए गए है।

 

जिलाधिकारी ने पेयजल डिविजन के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि पानी की समस्या का डे-टू-डे ही समाधान किया जाए। कोई भी शिकायत अनावश्यक लंबित न रहे। जनसेवा के तहत हर घर तक निर्बाध रूप से शुद्ध पेयजल आपूर्ति करना ही प्रशासन का लक्ष्य है। मानसून सीजन में भी हर घर तक निर्बाध रूप से साफ पानी की सप्लाई जारी रखें। जल स्रोत और टैंकों पर क्लोरिनेशन के साथ ही नियमित सफाई रखी जाए।

पेयजल से जुड़े 07 विभागों के सक्षम अधिकारी, 20 अप्रैल से 24×7 कंट्रोल रूम में तैनात।

सुभाष नगर के कई घरों में पानी न पहुंचने की समस्या पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि क्षेत्र में गेल कंपनी द्वारा गैस पाइप लाइन बिछाने के दौरान विभागीय पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसको मरम्मत कराते हुए जलापूर्ति सुचारू कर दी गई है। मोनाल एन्क्लेव में पेयजल समस्या का निस्तारण करते हुए बताया कि क्षेत्र में 14 जून को यूयूएसडीए द्वारा पेयजल व सीवर लाइन बिछाने के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कर 15 जून से पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।

बरसात में भी हर घर तक पहुंचे साफ पेयजल, जल स्रोत और टैंकों की हो नियमित सफाई।

चन्द्र शेखर आजाद नगर में पेयजल की शिकायत पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि क्षेत्र में नलकूप की मोटर खराब होने पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी। मोटर की मरम्मत कर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। जीएमएस रोड़ से शिव प्रसाद गैरोला, विपिन, अनुज कुमार, सरस्वती, अतुल एवं संजय सिंह की शिकायतों पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि क्षेत्र में गेल द्वारा गैस लाइन विछाने से बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही थी। इसको देखते हुए क्षेत्र में टैंकरों से उपभोक्ताओं को पेयजल आपूर्ति की गई। वर्तमान में पेयजल लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। पिथूवाला, पंकज विहार निवासी एनके शर्मा ने कंट्रोल रूम के दूरभाष पर पानी न आने की शिकायत दर्ज की थी। उनकी समस्या का भी निस्तारण कर लिया गया है।

प्रशासन का लक्ष्य, हर घर तक शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति-डीएम

जिलाधिकारी के निर्देशों पर पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में नियमित निगरानी करते हुए ट्यूबवेल व नलकूपों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जल संस्थान एवं जल निगम के सभी डिविजनों में समस्याओं के निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर भी प्रचारित किए गए है। इसके अलावा कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 0135-2726066 व 1077 पर मिलने वाली शिकायतों का त्वरित संज्ञान लिया जा रहा है।

 

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *