National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 11:37 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 11:37 am

डीएम के निर्देश पर 25 से अधिक विभाग एक ही छत के नीछे जनता के द्वार; जनमानस की शिकायतों का मौके पर ही होगा समाधान

डीएम के निर्देश पर 25 से अधिक विभाग एक ही छत के नीछे जनता के द्वार; जनमानस की शिकायतों का मौके पर ही होगा समाधान

 

डीएम संग पगडंडिया नापगें अधिकारी; विकासखंड डोईवाला के सुदूरवर्ती क्षेत्र ग्राम इठारना में 01 दिसंबर को बहुउद्देशीय शिविर; जनमानस की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण,

 

बिजली, पानी, सड़क, स्कूल, अस्पतालों पर जन निवेश का सोशल ऑडिट, प्रशासन की गंभीरता को मौके पर ही परखेंगें जनमानस 

 

अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करना ही सरकार का परम लक्ष्यः जिलाधिकारी

 

एक ही छत के नीचे होंगे सभी विभाग; मौके पर ही पूर्ण की जाएंगी, योजनाओं के आवेदन की ओपचारिकताएं

 

स्वास्थ्य जांच से लेकर आयुष्मान कार्ड तक, आधार कार्ड से लेकर दिव्यांग प्रमाण पत्र तक, पैंशन से लेकर, स्थायी निवास, किसान क्रेडिट कार्ड से लेकर श्रमिक पंजीकरण कार्ड और रोजगारपरक प्रशिक्षण तक सब एक ही स्थान पर।

देहरादून दिनांक 28 नवंबर 2025 ।मा0 सीएम की प्ररेणा से जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ‘‘जनपद देहरादून के विकासखंड डोईवाला के ग्राम इठारना के पंचायतघर एवं मंदिर परिसर में जनमानस की समस्या के निस्तारण एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से 01 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे से बहुउद्देशीय शिविर’’ का आयोजन किया जा रहा है। डीएम की अध्यक्षता में सभी अधिकारियों के साथ क्षेत्रवासियों की समस्या के निस्तारण हेतु वृह्द्धस्तर पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जहां पेंशन, स्वास्थ्य जांच विभिन्न प्रमाण पत्र आदि सभी विभागों से सम्बन्धित शिकायतों/समस्याओं योजनाओं के आवेदनों आदि शिकायतों का मौके पर ही निस्तारित किए जाएगें।

जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बहुउद्देशीय शिविर में पूर्ण तैयारी के साथ प्रतिभाग करते हुए जनमानस को मौके पर ही सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदन फार्म एवं योजनाओं के पूर्ण विवरण के साथ पहुंचे विभाग, इस कार्य में किसी भी प्रकार के लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

शासन की प्राथमिकता के अनुरूप सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने एवं जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण किए जाने के उद्देश्य से बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है जहां एक ही छत के नीचे सभी विभाग मौके पर ही पूर्ण करेंगे योजनाओं के आवेदन की सभी ओपचारिकताएं, स्वास्थ्य जांच से लेकर आयुष्मान कार्ड तक, पैंशन से लेकर, प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, और रोजगारपरक प्रशिक्षण तक सब एक ही स्थान पर

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *