National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 5:13 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 5:13 am

झाम बाबा पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन 

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

झाम बाबा पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन 

सरकार के मंशानुरूप सशक्त नारी समृद्ध प्रदेश मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वालंबन को सफल बनाने हेतु झाम बाबा पीजी कॉलेज में छात्र एवं छात्राओं को जागरूक करने हेतु व उनके माध्यम से महिलाओं में दृढ़ता व निर्भयता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य दिनेश सिंह, थानाध्यक्ष कटका राकेश कुमार, दीवान उदय प्रताप, ने छात्र एवं छात्राओं को संबोधित किया व महिला कांस्टेबल विनम्रता ने सभी को सरकार की योजनाओं व मिशन शक्ति के लक्ष्यों के बारे में विस्तार से चर्चा किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मिशन शक्ति को सशक्त बनाने हेतु प्रदेश सरकार का यह पांचवां चरण 22 सितंबर से 24 दिसम्बर तक प्रभावी रहेगा जिसमें मिशन शक्ति केंद्र, महिला पुलिस बीट, मिशन शक्ति कक्ष, महिला परामर्श केंद्र,के तहत जमीनी स्तर पर एक मिशन के तहत कार्य किया जा रहा है। महिला हेल्पलाइन के तहत कितनों पर कार्रवाई हुई इसके बारे में उन्होंने विस्तार से बताया। प्राचार्य दिनेश सिंह ने बताया कि शिक्षित और शिक्षा ही इस मिशन को सशक्त बनाने में योगदान कर सकते हैं। ज्ञातव्य हो कि विगत दिनों इसी महाविद्यालय में मिशन शक्ति को सशक्त बनाने हेतु क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह प्राचार्य दिनेश सिंह थानाध्यक्ष कटका राकेश कुमार व अन्य गणमान्य की उपस्थिति में भव्य नव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *