National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 24, 2026 2:03 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 24, 2026 2:03 pm

जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा संजय तोमर के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने आई जी गढ़वाल पुलिस से मुलाकात कर ज्ञापन प्रेषित किया।

 

देहरादून 04/06/25

जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा संजय तोमर के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने आई जी गढ़वाल पुलिस से मुलाकात कर ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें संजय तोमर ने बताया कि पछवादून क्षेत्र में मुख्यता (सुद्धौवाला, मांडुवाला, भाऊवाला) में अपराधिक गतिविधिया जिसमें मार पीट,हत्या की घटनाएं पिछले कुछ सालों से लगातार बढ़ रही है, जिससे आम नागरिक भयभीत है। अपराधिक पृष्टिभूमि वाले अपराधी बिना किसी डर के घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं जिसमें मुख्यता प्राईवेट संस्थानों में अध्ययन करने वाले छात्र हैं। सूचनार्थ है कि पुलिस प्रशासन द्वारा इन घटनाओं को रोकने के लिए कोई भी उचित कार्यवाही नही हो रही है।बिती 2 जून को रात्री में जिस प्रकार से रोहित नेगी को अफजल त्यागी निवासी मुजफरनगर द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी जाती है इससे पता चलता है कि प्रशासन ऐसी घटनाओं के सामने कितना लाचार है।युवा मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने सम्बन्धित घटनाओं को रोकने हेतु अपराधिक पृष्टभूमि वाले लोगों पर कड़ी नजर रखने एवं बाहरी क्षेत्र के छात्र प्राईवेट संस्थानों में अध्ययन कर रहे हैं उन सभी का नियमित रूप से सत्यापन कराया जाने के साथ रात्री में पुलिस की गस्त बढ़ाने के लिए वार्ता की। इस अवसर पर नीरज चौहान,विपिन चौहान, रॉबिन तोमर,केशर चौहान, कमल,अंकुर, आदि लोग उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *