National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 6:35 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 6:35 am

जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए सहायतार्थ लगभग ढाई करोड़ रुपए की नक़द धनराशि के साथ राहत सामग्री वाहनों को किया गया रवाना

 

 

जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए सहायतार्थ लगभग ढाई करोड़ रुपए की नक़द धनराशि के साथ राहत सामग्री वाहनों को किया गया रवाना

बिजनौर 04 अक्तूबर, 2025 :- जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर एवं नुमाइश ग्राउंड चौराहे से अफजलगढ़ क्षेत्र के स्वयंसेवकों द्वारा एकत्र पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगभग ढाई करोड रुपए की नकद धनराशि के साथ राहत सेवा सामग्री वाहनों को रवाना किया गया।

जिलाधिकारी श्रीमती कौर ने कहा कि इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं पीड़ितों साथ हैं। प्राकृतिक आपदाएं हमारे नियंत्रण से बाहर होती हैं, लेकिन हमारा साथ और सहयोग हमेशा आपके लिए है। इस विपरीत परिस्थिति में भी हम सब साथ हैं। धैर्य और सामूहिक प्रयास से हम इस चुनौती का सामना करेंगे और पुनः समृद्धि की ओर बढ़ेंगे। प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित लोगों की निस्वार्थ सहायता करना मानवीय मूल्यों को बलवती बनाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्य मानवीय संवेदना, मानवीय प्रेम व समानता, मानवीय करूणा, दया एवं सहयोग का प्रतिबिंब होती हैं, जो समाज के जीवित, संवेदनशील एवं मानवता के प्रति कर्तव्य परायणता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने राहत कार्यों के अंतर्गत स्थानीय समुदाय और सामाजिक संगठनों के सहयोग से जमा नक़द लगभग 2.5 करोड़ रुपए की धनराशि तथा दवाइयों आदि पर आधारित राहत सामग्री भेजने के कार्य की सराहना की।

इस अवसर पर भाई धर्म सिंह वंशज, बाबा गुरप्रीत सिंह हस्तिनापुर, मलकीत सिंह अध्यक्ष अफजलगढ़ गन्ना समिति सुरेंद्र सिंह प्रधान सुखदेव सिंह हरप्रीत सिंह गुरमुख सिंह, बाबा गुरप्रीत सिंह, गुलजार सिंह, अजमेर सिंह, गुरविंदर सिंह पूर्व चेयरमैन, भजन सिंह, बलवंत कंबोज आदि उपस्थित थे।

 

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *