अम्बेडकर नगर ब्यूरो मनोज तिवारी
जानलेवा हमलावर गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

अभियुक्त दिनकर त्रिपाठी उर्फ सोनू निवासी ग्राम पंथीपुर कोतवाली जलालपुर जनपद अम्बेडकर नगर की जमानत माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने नामंजूर कर दिया है। सोनू जानलेवा हमले का आरोपी है। उसने धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था जिसके कारण जलालपुर पुलिस ने उस पर मुकदमा अपराध संख्या 139/ 25 अंतर्गत धारा 109((1), 115(2) 352 ,351(2) व 118 (1) जैसे गंभीर धाराओं में दिनांक 8/4/2025 को मुकदमा दर्ज किया था। सोनू ने घटना कारित करने के बाद काफी दिन से फरार चल रहा था। उसने अशरफपुर मजगवां निवासी विशाल सिंह पर अपने साथियों के साथ जानलेवा हमला किया था। लेकिन समय रहते इलाज हुआ और किसी तरह विशाल सिंह की जान बची। अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु कोतवाली जलालपुर पुलिस का यह सराहनीय कार्य है। समय रहते त्वरित कार्रवाई करने से ऐसे अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगता है और उत्तर प्रदेश सरकार की ज़ीरो टालरेंस के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलता है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि सोनू बाता कही में चाकू चला दिया था।






