अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”
चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती पर पहलगाम पर पाकिस्तान को,और जातीय जनगणना पर बिपक्ष पर भड़के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
किसी जाति के आदर्श हैं राम
तो किसी के हैं श्याम
किसी के हैं चंद्रगुप्त मौर्य
तो किसी जाति के है चंद्रगुप्त मौर्य
तो किसी जाति के है सुहैलदेव
किसी के आदर्श हैं एकलव्य
तो किसी के हैं परशुराम
आइये हम वह दिन लायें
जब सब हो जाए हनुमान

जनपद अम्बेडकर नगर मुख्यालय पर कटरिया बाग में मौर्य वंश के महान सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य के जन्मदिन पर नारायण फाउंडेशन टीम व उसके के संरक्षक विवेक मौर्य के सौजन्य से मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भव्य स्वागत हुआ।। उन्होंने केंद्र सरकार के जातीय जनगणना के निर्णय से होने वाले फायदे गिनाए और विपक्ष पर जमकर बरसे। पहलगाम हमले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत पहले पाकिस्तान को कूटनीतिक हमला करके अलग थलग कर दिया है और बाकी हमारी आर्मी उस पर हमला करके उसका मुंहतोड़ जवाब देगी । उनके अतिरिक्त इस अवसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को एमएलसी हरिओम पांडे, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद व जिला अध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी ने लोगों को संबोधित किया। ज्ञातव्य हो कि महान राजनीतिज्ञ अपने गुरु कौटिल्य के कुशल मार्गदर्शन में चंद्रगुप्त मौर्य ने तत्समय के आततायी शासक धननंद को परास्त कर सिंहासनारुढ़ हुए । उन्होंने सिकंदर की सेना को परास्त कर व सेल्युकस की पुत्री हेलेन से विवाह करके मौर्य और सेल्यूसिड साम्राज्य के बीच एक शक्तिशाली राजनीतिक सांस्कृतिक संबंधों को जन्म दिया था। इस विवाह से उन्होंने सेल्युकस से बलूचिस्तान पूर्वी अफगानिस्तान और सिध के पश्चिम के क्षेत्र को हासिल किया था । उनका वृहद भारत औल उनकी उपलब्धियां आज भी हमारे लिए और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी और मार्गदर्शित करती रहेगी।






