गढ़ बैराट समाचार पत्र के 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय सूचना सेवा, प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो देहरादून के अधिकारी अनिल दत्त शर्मा ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि गढ़ बैराट ने जौनसार-बावर क्षेत्र की आवाज को सशक्त रूप से उठाया है और इसे सरकार व समाज तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। शर्मा ने कहा कि सूचना तकनीकी के इस दौर में क्षेत्रीय समाचारों को प्राथमिकता देना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, मगर गढ़ बैराट ने इस दिशा में सराहनीय प्रयास किए हैं। उन्होंने समाचार पत्र को जौनसार-बावर क्षेत्र का संवाहक बताते हुए कहा कि यह केवल समाचार का माध्यम नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक, सामाजिक और जनसमस्याओं का भी प्रतिबिंब है।
अनिल दत्त शर्मा ने कहा कि समाचार का प्रकाशन आसान कार्य नहीं होता, किंतु गढ़ बैराट ने बीते दो दशकों से निरंतर और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से जनविश्वास अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि यह समाचार पत्र हमारे लिए घर-द्वार तक समाचार और जानकारी पहुंचाने का प्रमुख स्रोत बन चुका है।






