National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 25, 2026 2:03 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 25, 2026 2:03 pm

खत समाल्टा नवीन कार्यकारिणी का गठन

खत समाल्टा नवीन कार्यकारिणी का गठन

 विकासनगर 29 जून।

कर्मचारी मंडल, खत समाल्टा की आम बैठक ऑफिसर क्लब, ओएनजीसी देहरादून में संपन्न हुई, बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें आनंद सिंह रावत को अध्यक्ष और बिरेंद्र तोमर को सचिव मनोनीत किया गया।

खत समाल्टा के कर्मचारी मंडल जहां परस्पर आपसे सहयोग, सुख-दुख में सबके सहभागी बनते हैं वहीं विगत वर्षों जब चालदा महाराज समाल्टा में विराजित थे उस दौरान खत के कर्मचारियों ने जिस प्रकार से भंडारा व देवता के सफल आयोजन के लिए एकजुटता का परिचय दिया वह वास्तव में अन्य खतों के कर्मचारियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। आपसी सामंजस्य स्थापित बना रहे इस दृष्टि से समय-समय पर कर्मचारी गण अपने खत के विकास को लेकर विचार विमर्श करते रहते हैं। आज विधिवत्त नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

 नवीन कार्यकारिणी

संरक्षण मंडल में अर्जुन सिंह तोमर, के. एस. चौहान, प्रीतम सिंह तोमर, अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, उपाध्यक्ष खुशीराम जोशी, सचिव बिरेंद्र सिंह तोमर, सहसचिव प्रीतम सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह तोमर, प्रचार सचिव सुभाष जोशी, अरविंद तोमर, सांस्कृतिक सचिव देवेंद्र सिंह तोमर, बीरेंद्र सिंह चौहान, लेखा परीक्षक सुनील जोशी, अशोक चौहान, ग्राम सदस्य समाल्टा ददौली महेंद्र सिंह तोमर, मनोज कोहली, ग्राम सदस्य झुसौ भाकरो श्री प्रताप सिंह तोमर, ग्राम सदस्य बमराड़ अमित सिंह, ग्राम सदस्य पाटा अभिषेक चौहान, ग्राम सदस्य ईछला अत्तर सिंह चौहान, ग्राम सदस्य फटेऊ नरेश चौहान, ग्राम सदस्य थैत्योऊ चंचल चौहान, ग्राम सदस्य डामटा, प्रीतम सिंह तोमर को शामिल किया गया है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *