National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 5:09 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 5:09 am

कोतवाली मनेरी पुलिस द्वारा 628 ग्राम चरस के साथ 1 युवक को किया गया गिरफ्तार

रिपोर्टर दीपक नेगी

उत्तरकाशी उत्तराखंड

 

कोतवाली मनेरी पुलिस द्वारा 628 ग्राम चरस के साथ 1 युवक को किया गया गिरफ्तार

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती सरिता डोबाल के दिशा-निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, श्री जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मनेरी श्री मनोज असवाल के नेतृत्व में कोतवाली मनेरी पुलिस टीम द्वारा नशे पर कार्रवाई करते हुये कल 10.04.2025 की रात्रि में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से सालंग गांव जाने वाले पैदल रास्ते से ह्रदय राणा नाम के एक युवक को 628 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त चरस को इकट्ठा कर मुनाफे के लिए यात्रा सीजन के दौरान घोडा-खच्चर संचालकों श्रमिकों को बेचने की फिराक में था। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त युवक के विरुद्ध कोतवाली मनेरी पर 8/20 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, अग्रिम कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त- ह्रदय राणा पुत्र कृपाल राणा निवासी ग्राम सुक्खी, थाना हर्षिल उत्तरकाशी, उम्र 30 वर्ष।

बरामद माल- 628 ग्राम चरस कीमत करीब 1.2 लाख रु0

पुलिस टीम

1- उपनिरीक्षक श्री निखिल देव चौधरी- चौकी प्रभारी भटवाडी

2- कानि0 श्री सोवेन्द्र पाल

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *