मिर्जापुर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”
कृपा निधान स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज के सौम्य स्वरूप का किये लाखो दर्शन
15 से 20 लाख श्रद्धालुओं में नो वीआईपी मूवमेंट को अनुमति नहीं
पूरे दर्शन-पूजन के दौरान मिर्जापुर प्रशासन रहा चाक चौबंद 
पंद्रह से बीस लाख श्रद्धालुओं संत महात्माओं भक्तगणों का दर्शन हेतु तांता सुबह से ही लगा रहा। प्रातः पांच बजे लगभग सत्संग हाल में पूज्य श्री स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज दर्शन हेतु बैठ गये। दर्शन के दौरान पुरुष और महिला की अलग-अलग लेन बनी थी। जिला प्रशासन और आश्रमीय सेवकों के बीच सुंदर समन्वय आपसी तालमेल से दर्शन-पूजन सकुशल संपन्न हुआ। गीता भवन में सत्संग का आयोजन हुआ। जिसमें पूज्य श्री गुरुदेव भगवान के शिष्य गणों श्री विरतविज्ञानंद जी महाराज, श्री गुरचरणानंद जी महाराज, श्री भावानंद जी महाराज, गुलाबानंद जी महाराज, श्री चिंतनमयानंद जी महाराज , श्री अकेलानंद जी महाराज, , श्री विनयानंद जी महाराज उर्फ बिंदू बाबा , श्री गिरिजानंद जी महाराज, श्री राजेश्वरानंद जी महाराज, श्री तानसेन जी महाराज , श्री लाले महाराज जी, श्री सोहम महाराज श्री गोविंद महाराज जी उर्फ बगिया महाराज जी, श्री सूरज महाराज जी , श्री रामरक्षानंद जी आदि संतों ने सत्संग प्रवचन के माध्यम से लाखो श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वचन प्रदान किया। दर्शन के बाद सारे भक्तगणों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था चाक-चौबंद रही। विगत कई वर्षों की गुरु पूर्णिमा की तरह यथार्थ गीता, आत्मानुभूति एवं जीवनादर्श, एकलव्य का अंगूठा, भजन किसका करें, अमृतवाणी इत्यादि धार्मिक साहित्य भारी छूट में भक्तों को मिल रही थी । पूज्य श्री गुरुदेव भगवान की मंशानुरूप कि हर- हर गीता घर-घर गीता जैसी महात्वाकांक्षी सुविधा की वजह से लाखों-करोड़ों घरों में यथार्थ गीता पहुंच गयी। पूज्य श्री गुरुदेव भगवान की कृपा से पल-पल मिर्जापुर जिला प्रशासन चाक चौबंद रहा। दुकान पार्किंग खोया पाया केंद्र बैरिकेडिंग भोजन प्रसाद ग्रहण स्थल इत्यादि हर जगह चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मौजूदगी रही। डीएम मिर्जापुर, एसएसपी मिर्जापुर, एडीएम , एएसपी, क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर , इंस्पेक्टर चुनार आरबी मौर्य, अश्विनी दूबे, गजानंद सिंह आदि लोग मुस्तैद रहे। प्रशासन के लोगों ने विगत वर्षों की तरह डाक्टर धनंजय सिंह व डाक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव के तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर की व्यवस्था चाक-चौबंद रही । राजस्थानी सीर राजस्थानी चाय बिहारी पूड़ी इत्यादि की प्रचुरता और तत्परता पूरे दर्शन के दौरान रही। गायक कलाकार अशोक शर्मा , कुशीनगर के बरचर आश्रम के अनूराग मिश्रा, हल्दीपौती के मास्टर साहब, बालाजी के सूरजमल, क्षतरपुर के राजेश पाल आदि गायक मंडली ने इस पावन पर्व पर भजन गाकर पूज्य श्री गुरुदेव भगवान के चरणों की वंदना की।






