National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 6:41 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 6:41 am

कराटे प्रतियोगिता में दिखाया अपना प्रदर्शन

कराटे प्रतियोगिता में दिखाया अपना प्रदर्शन

 

एक बार फिर से सेपियंस विद्यालय विकास नगर के छात्रों ने कराटे प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। खेल महाकुंभ

22वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2025 का आयोजन आमवाला में 9 से 11 मई को किया गया जिसमें सेपियंस विद्यालय विकास नगर के 5 प्रतिभागियों ने सेपियंस विद्यालय विकास नगर की तरफ से भाग लिया।

22वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

प्रशिक्षकों के नेतृत्व में 4 प्रतिभागियों ने 1 स्वर्ण,3 रजत पदक तथा 3 कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

आदित्य क्षेत्री स्वर्ण पदक 

लक्की रावत रजत पदक

अभिश बिक्टा रजत पदक/ कांस्य पदक 

 नैतिक कुमार रजत पदक/ कांस्य पदक प्राप्त किया।

बड़े ही हर्ष का विषय है कि इन चारों प्रतिभागियों का चयन जून में होने वाली राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में किया गया।

राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा रानी, प्रबंधक श्री रविकांत सपरा, श्रीमती रशिता सपरा ,प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा ने प्रतिभागियों तथा प्रशिक्षक बी एस राय, संजय चौहान,सतीश चौहान को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *