अयोध्या ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”
ओमन मानव कल्याण समिति द्वारा जरुरतमंदों में कंबल वितरण

शरद ऋतु की आहट के पहले ही कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु सैकड़ों जरुरतमंदों को ओमन मानव कल्याण समिति के तत्वावधान में कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाने के बाद सभी जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशियों की लहर स्पष्ट प्रतिबिंबित हो रहा था। ज्ञातव्य हो कि ओमन मानव कल्याण समिति देवकाली अयोध्या से विगत लगभग सात वर्षों से सक्रिय है। यह समिति अब तक मेडिकल कैंप लगाकर जरुरतमंदों में मेडिकल चेकअप व दवाइयों का मुफ्त वितरण कई बार कर चुकी है। मिशन के तहत जागरूक अभियान, किसान संगोष्ठी , मृदा संरक्षण, जैविक खेती इत्यादि के विषय में जागरूकता अभियान चला चुकी है। यह समिति समाज के सबसे निचले तबके तक शिक्षा को पहुंचाने के लक्ष्य प्राप्ति को आगे बढ़ाते हुए मुसहर जनजातियों के बच्चों को शिक्षा हेतु प्रेरित करने के लिए मिनी पाठशाला का आयोजन कर चुकी है। तो ऐसे में इस समिति व इसके सदस्य गणों आदि का यह संकल्प है कि भविष्य में भी इसी तरह इस समिति द्वारा कल्याणकारी कार्य होते रहेंगे। सचिव प्रवीण कुमार सिंह व अध्यक्ष संदीप जायसवाल, ने बताया कि शरद ऋतु ) शीत ऋतु आने के पहले ही कंबल जरुरतमंदों को दिया गया और आवश्यकता पड़ने पर इसी तरह के रचनात्मक व सृजनात्मक कार्य समिति द्वारा होते रहेंगे। इस समिति के सदस्यों में शरद सिंह उपाध्याय, प्रबन्धन नीलम सिंह, कोषाध्यक्ष प्रगति सिंह, सदस्य विशाल जायसवाल, विनोद पांडेय , मधुकर सिंह मीडिया आईटी कोआर्डिनेशन, दिनेश कुमार यादव और पंकज सिंह, आदित्य यादव अभिनव राघव राजपूत, काश्वी बून सिंह मानवेन्द्र प्रताप सिंह सक्रिय कार्यकर्ता हैं । इस समिति के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बताया कि हमें गरीबों असहायों की सेवा विश्व गुरु विश्व गौरव से सम्मानित कालजयी धर्म शास्त्र यथार्थ गीता के प्रणेता समय के तत्व द्रष्टा महापुरुष अनंत विभूषित ब्रह्मऋषि करुणा निधान परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज की प्रेरणा से प्राप्त हुआ और सचिव प्रवीण कुमार सिंह के स्वर्गीय पिता सुरेंद्र प्रताप सिंह (खंड विकास अधिकारी ) की विचारधारा को आगे बढ़ाने के दृष्टिगत समिति अपने लक्ष्यों की ओर उन्मुख है ।






